*मायावती की पार्टी में गृह कलह*
*फिर निकाल दिए गए आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ*
आकाश के भी पर कतरे गए। बीएसपी में कंट्रोल की लड़ाई जबरदस्त बढ़ गई है। झगड़ा सतह पर है।
आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ फिर BSP से निष्कासित, रणधीर बेनीवाल पर भी गिरी गाज
बहुजन समाज पार्टी के भीतर एक बार फिर बड़ा राजनीतिक संग्राम छिड़ गया है।
बसपा प्रमुख मायावती ने आकाश आनंद के ससुर और पूर्व सांसद अशोक सिद्धार्थ को तत्काल प्रभाव से पार्टी से निष्कासित कर दिया है।
मायावती ने अशोक सिद्धार्थ पर पार्टी में भ्रम फैलाने, अनुशासनहीनता करने और आगामी यूपी विधानसभा उपचुनाव के अभियान को प्रभावित करने की साजिश रचने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं।
मायावती के मुताबिक, अशोक सिद्धार्थ को पहले भी पार्टी से निकाला गया था और दोबारा गलती न करने की शर्त पर जिम्मेदारी दी गई थी, लेकिन चेतावनियों के बावजूद उनके रवैये में सुधार नहीं आया।
इसके साथ ही पार्टी के ताकतवर नेता और पंजाब सहित कई राज्यों की जिम्मेदारी संभाल रहे रणधीर सिंह बेनीवाल को भी अनुशासनहीनता के आरोप में BSP से बाहर कर दिया गया है।








