WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

जैथरा क्षेत्र मेँ चोर सक्रिय हुए, सरकारी स्कूल से चोरी!, रिपोर्ट बी के दीक्षित

*जैथरा क्षेत्र मेँ चोर सक्रिय हुए, सरकारी स्कूल से चोरी!*

 

*आज बच्चे भूखे रहे, आज बच्चों को शासन के अनुसार भोजन नहीं दिया गया, आज बच्चों के पेट खाली रहते पढ़ते रहे, आज बच्चों के निवालों पर डकैती हो गई, आज बच्चों के शिक्षा केंद्र पर बुरी नजर पड़ गई….. आज कल बहुत कुछ हो रहा है लेकिन हर तरफ बच्चों के हको को ही छिना जा रहा है!*

 

आपको बताते है कि जनपद एटा की पुलिसिंग दुरुस्त होने के बाद भी सरकारी स्कूल की रसोई की दीवाल तोड़ कर चोर *गैस सलेंडर और बच्चो के खाने के बर्तन* चोरी चोर कर ले गए.

 

मामला जैथरा थानाध्यक्ष के क्षेत्र का है जहाँ *धरौली पूर्व माध्यमिक विद्यालय* से चोरी का मामला प्रकाश मेँ आया है। आज ज़ब सुबह स्कूल का स्टाफ स्कूल के समय पंहुचा तो देखा कि स्कूल की रसोई की *दीवाल टूटी हुई है,* अंदर जाकर देखा गया तो पाया गया कि रसोई का *सारा सामान चोर चोरी* कर ले गए.

 

स्कूल के स्टाफ ने सूचना 112 पर कॉल सहित थाने मेँ तहरीर लिखा दी गई है।

 

इससे पूर्व भी बताया जाता है कि इस स्कूल मेँ चोरी होती रही है लेकिन *इलाका पुलिस ने कभी किसी को जेल तक नहीं पहुंचाया.*

 

जैथरा क्षेत्र मेँ पिछले बर्ष भी चोरी की घटनाओ से पूरा शिक्षा विभाग परेशान रहा है, कई स्कूलों की दिवालें तोड़ कर सामान चोरी हुआ है कई स्कूल का स्टाफ चोरी की सूचना भी देना मुनासिब नहीं समझते है क्योंकि आज तक कभी चोर नहीं पकड़ा गया और न स्कूल का सामान बरामद हुआ है।

 

देखते है *बच्चों को कब तक भूखे पेट शिक्षा मिलेगी और कब तक शिक्षा विभाग सिलेंडर और बर्तन सहित सुबिधाये पहुचायेगा.*

 

 

जिलाधिकारी एटा के लिए भी महत्वपूर्ण है कि इस तरह की घटनाओ पर अंकुश लगे और बच्चों की शिक्षा पर कोई असर न पड़े.

 

*पी एस राजपूत*

*CONFERENCE*

NEWS

Leave a Comment