WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

अपर पुलिस अधीक्षक अपराध एटा योगेन्द्र सिंह द्वारा रिजर्व पुलिस लाईन में मंगलवार की परेड की ली गई सलामी, रिपोर्ट इस्लाम खान

*एटा…*

*अपर पुलिस अधीक्षक अपराध एटा योगेन्द्र सिंह द्वारा रिजर्व पुलिस लाईन में मंगलवार की परेड की ली गई सलामी।*

 

*शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए पुलिस कर्मियों को लगवाई गई दौड़।*

 

*पुलिस लाइन परिसर का निरीक्षण कर संबंधित को दिए आवश्यक दिशा निर्देश।*

 

अपर पुलिस अधीक्षक अपराध एटा योगेन्द्र सिंह द्वारा पुलिस लाइन में मंगलवार परेड की सलामी लेकर परेड का निरीक्षण किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक अपराध एटा द्वारा परेड में सम्मलित सभी पुलिस कर्मियों के टर्नआउट को चेक करते हुए सभी अधिकारी / कर्मचारीगणों को ड्यूटी के दौरान उच्च कोटि की निर्धारित वर्दी पहनने व जनता से मधुर व्यवहार स्थापित करने के लिए निर्देशित किया गया। निरीक्षण के पश्चात सभी पुलिस कर्मियों को शारीरिक व मानसिक रुप से फिट रहने हेतु दौड़ लगवाई गई। परेड के दौरान अनुशासन व एकरुपता के लिए टोलीवार ड्रिल कराई गई। परेड के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा पीआरवी-112 के वाहनों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में प्रत्येक वाहनों के लाईट, हूटर व पीए सिस्टम आदि की गहनता से चेकिंग की गयी तथा पीआरवी पर तैनात पुलिस कर्मियों से वाहनों में उपलब्ध दंगा नियंत्रण/सुरक्षा उपकरणों के सम्बंध में जानकारी लेते हुए उनकी चेकिंग की गयी। रिस्पॉन्स टाइम सही रखने हेतु सख्त हिदायत दी गयी।

इस दौरान द्वारा मेंस, कैंटीन, बैरक, पुलिस आवासीय परिसर तथा रिक्रूट आरक्षियों के प्रशिक्षण के दृष्टिगत रिजर्व पुलिस लाइन एटा का निरीक्षण कर परिसर की समग्र व्यवस्था, बैरक, साफ़ सफाई आदि का जायजा लिया गया। सभी कर्मचारियों की उपस्थिति के साथ साथ उनके रहने खाने-पीने एवं अन्य समास्याओं के सम्बन्ध में जानकारी कर समस्या का निराकरण हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया।

परेड के दौरान प्रतिसार निरीक्षक किशनलाल गौतम सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Ronda Faulk
Author: Ronda Faulk

Leave a Comment