*एटा- थाना कोतवाली नगर पुलिस को मिली सफलता, थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा धोखाधड़ी करने के मामले में वाँछित चल रहे 15,000 रुपए के इनामिया अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।*
जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था तथा अपराध एवं अपराधिययों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 इलामारन जि. के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्वेताभ पाण्डेय तथा अपर पुलिस अधीक्षक अपराध एटा श्री योगेन्द्र सिंह के पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी नगर कीर्तिका सिंह के कुशल नेतृत्व में वाँछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा थाना कोतवाली नगर पर पंजीकृत अभियोग *मु0अ0स0 550/25 धारा 318(4)/338/336(3)/340(2) बीएनएस थाना कोतवाली नगर जनपद एटा* में वाँछित चल रहे 15,000 रुपये के इनामिया अभियुक्त को आज दिनांक 02.08.2026 को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-*
1. आलोक यादव पुत्र सुरेन्द्र पाल निवासी 118 गलारपुर दहेलिया थाना अलीगंज जनपद एटा उम्र 36 वर्ष
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम–*
1. प्रभारी निरीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह पवार
2. उ0नि0 श्री पारस त्यागी
3. का0 अजीत सिंह








