*एटा– कावंड यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराए जाने हेतु अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्वेताभ पाण्डेय व एडीएम प्रशासन श्री संगमलाल द्वारा थाना मिरहची क्षेत्रांतर्गत काँवड रूट मार्ग का किया गया भ्रमण, काँवडियों के आवागमन हेतु यातायात व अन्य व्यवस्थाओं का लिया गया जायजा एवं संबंधित की दिए आवश्यक दिशा निर्देश।*
*(अफसार हुसैन मानवाधिकार मीडिया)*
आज दिनाँक 02.08.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्वेताभ पाण्डेय व एडीएम प्रशासन श्री संगमलाल द्वारा कावंड यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराए जाने हेतु थाना मिरहची क्षेत्रांतर्गत स्थित कांवड रूट का भ्रमण/निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा आने-जाने वाले मार्गों, बैरिकेडिंग, पार्किंग व्यवस्था तथा कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा एवं सुगम आवागमन हेतु पुलिस सहायता केन्द्र, निशुल्क स्वास्थय केन्द्र आदि व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया एवं संबंधित को निर्देशित किया गया कि श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, यातायात व्यवस्था का प्रभावी संचालन, सतत पेट्रोलिंग तथा संदिग्ध व्यक्तियों/गतिविधियों पर विशेष निगरानी सुनिश्चित की जाए।








