*थाना रिजोर पुलिस द्वारा 03 अभियुक्तों को अवैध असलहा कारतूस सहित किया गया गिरफ्तार।*
एटा-जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था तथा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ0 इलामारन जि. के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय के निकट पर्यवेक्षण में थाना रिजोर पुलिस द्वारा 03 अभियुक्तों 1. अमित पुत्र महाराज सिह निवासी पृथ्वीपुर थाना कोतवाली देहात एटा 2. शैलेन्द्र पुत्र श्री कृष्ण निवासी जार थाना रिजोर एटा 3. श्याम मोहन पुत्र यादराम निवासी जार थाना रिजोर एटा को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से (1) एक अवैध तमंचा व एक जिंदा कारतूस 315 बोर (2)एक बंदूक व एक जिंदा कारतूस 315 बोर (3)एक तमंचा 12 बोर बरामद किया गया गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना रिजोर पर मु0अ0सं0 126/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम*
1. थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार
2. उ0नि0 आकाश सिवाच
3. का0 हर्ष चौधऱी
4. का0 तनुज यादव
5. का0 रमन बंधु








