WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

ऐसा धमाका कि 50 फीट दूर जा गिरे लोहे के गेट, दीवार में 4 फीट का छेद…रिपोर्ट बी के दीक्षित

एटा,रात3:30 बजे ऐसा धमाका कि 50 फीट दूर जा गिरे लोहे के गेट, दीवार में 4 फीट का छेद…अमरोली रतनपुर में रहस्यमयी ब्लास्ट से दहशत

परिवार छत पर सो रहा था, नीचे होता तो हो सकता था बड़ा हादसा; पुलिस, डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक जांच में जुटे

Aliganj, Etah : थाना क्षेत्र के ग्राम अमरोली रतनपुर में बुधवार देर रात एक रहस्यमयी धमाके ने पूरे गांव को दहला दिया। धमाका इतना जबरदस्त था कि मकान के कमरे में लगे दो लोहे के गेट उखड़कर करीब 50 फीट दूर जा गिरे, दीवारें फट गईं और करीब 4 फीट का बड़ा छेद हो गया। धमाके के बाद पूरे इलाके में धुआं फैल गया, जिसे देखकर ग्रामीण घरों से बाहर निकल आए।

 

गनीमत रही कि मकान मालिक सतीश चंद्र गुप्ता, जो गांव में किराना दुकान चलाते हैं, अपने परिवार के साथ गर्मी के कारण छत पर सो रहे थे। यदि परिवार नीचे कमरे में सो रहा होता तो बड़ा जानलेवा हादसा हो सकता था।

 

परिजनों के अनुसार रात करीब 3:30 बजे अचानक जोरदार धमाका हुआ। आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के ग्रामीण घबराकर मौके की ओर दौड़ पड़े। लोगों ने देखा कि कमरे की दीवारें फट चुकी थीं, मकान में दरारें पड़ गई थीं और गेट काफी दूर जाकर पड़े थे। कमरे के अंदर चारों ओर मलबा और धुएं के निशान दिखाई दे रहे थे।

 

 

सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर धमाका किस चीज से हुआ? परिवार का कहना है कि उन्हें किसी भी प्रकार के विस्फोटक पदार्थ या ऐसी किसी गतिविधि की कोई जानकारी नहीं है। वे खुद भी इस घटना से पूरी तरह हैरान हैं।

 

घटना की सूचना मिलते ही सीओ के नेतृत्व में पुलिस मौके पर पहुंची। डॉग स्क्वायड की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और धमाके के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

 

 

फिलहाल यह रहस्यमयी धमाका पूरे गांव में चर्चा का विषय बना हुआ है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि विस्फोट किस वजह से हुआ।

 

50 फीट दूर गिरे गेट, दीवार में 4 फीट का छेद… आखिर किस चीज ने किया ऐसा विस्फोट? अमरोली रतनपुर का रहस्य पुलिस के लिए भी बना चुनौती।

Leave a Comment