WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

एटा में एसडीएम स्तर पर बड़े फेरबदल की चर्चा, क्या बदलने वाली है तहसीलों की तस्वीर?, रिपोर्ट डॉ कृपाल सिंह मानव

**एटा में एसडीएम स्तर पर बड़े फेरबदल की चर्चा, क्या बदलने वाली है तहसीलों की तस्वीर?**

Oplus_131072

**एटा।** जनपद एटा में प्रशासनिक हलकों में एसडीएम स्तर पर संभावित फेरबदल को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। सूत्रों के हवाले से दावा किया जा रहा है कि अलीगढ़ में स्टाफ ट्रेनिंग एवं बैठक के बाद कई तहसीलों में नए एसडीएम की तैनाती हो सकती है। हालांकि, अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक आदेश जारी नहीं हुआ है।

सूत्रों का कहना है कि हाल ही में दो एसडीएम के स्थानांतरण के बाद अन्य जनपदों से शशि शेखर और रविंद्र सिंह एटा में बतौर एसडीएम आ चुके हैं। लंबे समय से तहसीलों में बड़े स्तर पर बदलाव न होने के कारण भी प्रशासनिक फेरबदल की अटकलें तेज हैं।

इधर, राजस्व मामलों के निस्तारण और तहसीलों की कार्यप्रणाली को लेकर भी चर्चाएं हो रही हैं। कुछ मामलों में उच्च न्यायालय तक याचिकाएं पहुंचने की बात सामने आ रही है। हालांकि, इन मामलों में संबंधित अधिकारियों की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

फिलहाल प्रशासन की ओर से संभावित फेरबदल या अन्य दावों की कोई पुष्टि नहीं की गई है। इसलिए इन सभी जानकारियों को आधिकारिक आदेश आने तक केवल चर्चाओं और सूत्रों से प्राप्त जानकारी के रूप में ही देखा जाना चाहिए।

**(नोट: यह समाचार विभिन्न सूत्रों से प्राप्त जानकारी पर आधारित है। आधिकारिक पुष्टि या आदेश जारी होने के बाद ही अंतिम स्थिति स्पष्ट होगी।)**रिपोर्टर मौ0रियाज अब्बास
डिप्टी ब्यूरोचीफ एटा

Leave a Comment