WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

जनपदीय विद्यालयीय कराटे प्रतियोगिता का गुरुद्वारा इंटर कॉलेज चोपन में सफल आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

रिपोर्ट: सत्यदेव पांडे ( ब्यूरो चीफ- सोनभद्र)

चोपन/सोनभद्र। जनपदीय विद्यालयीय कराटे खेल प्रतियोगिता-2026 का आयोजन बुधवार को गुरुद्वारा इंटर कॉलेज, चोपन में उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में जनपद के विभिन्न विद्यालयों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर अपने उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता का शुभारंभ गुरुद्वारा इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य धीरेन्द्र प्रताप सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर एवं उन्हें अनुशासन, खेल भावना तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करते हुए किया। उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं और कराटे जैसे आत्मरक्षा आधारित खेल आत्मविश्वास एवं अनुशासन का विकास करते हैं।

प्रतियोगिता के विभिन्न वर्गों में गुरुद्वारा इंटर कॉलेज के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई वर्गों में प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंडर-17 बालक वर्ग 45 किलोग्राम भार वर्ग में लवकुश पुत्र संजय, उज्जवल सिंह पुत्र राधेश्याम एवं जगनारायण पुत्र राकेश यादव ने प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं अंडर-19 बालक वर्ग 50 किलोग्राम भार वर्ग में रविशंकर पुत्र महेंद्र एवं मनीष पुत्र महेंद्र ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।

इसी प्रकार अंडर-17 बालिका वर्ग 45 किलोग्राम भार वर्ग में बेबी पुत्री विजय एवं आकांक्षा पुत्री मुकेश ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान अर्जित किया।

प्रतियोगिता के समापन पर प्रधानाचार्य धीरेन्द्र प्रताप सिंह ने सभी विजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगामी मंडलीय एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं।

प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका किशन ने निभाई। कार्यक्रम में वरिष्ठ शिक्षिका सईयदा सिद्दीकी, व्यायाम शिक्षक अभिषेक कुमार श्रीवास्तव, व्यायाम शिक्षक आनन्द कुमार सहित विद्यालय के समस्त शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन सहायक अध्यापक सतीश चन्द्र उपाध्याय ने किया।

Shakeer Akhtar
Author: Shakeer Akhtar

Leave a Comment