शारदा कृपा सेवा संस्थान ने दिव्यांगजनों के साथ मनाया हरियाली तीज एवं मित्रता दिवस, रिपोर्ट शिवम सोलंकी

एटा: शारदा कृपा सेवा संस्थान ने दिव्यांगजनों के साथ मनाया हरियाली तीज एवं मित्रता दिवस, उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य रेनू गौड़ रहीं मुख्य अतिथि, संस्थान की अध्यक्षा राजकुमारी सीमा वार्ष्णेय ने कार्यक्रम का संचालन किया.

कार्यक्रम को दिव्यांगजनों तक प्रभावी ढंग से पहुँचाने में सांकेतिक भाषा इंटरप्रेटर अंजू का विशेष सहयोग रहा।

कार्यक्रम में एटा एसोसिएशन ऑफ द डेफ के अध्यक्ष हरिओम गुप्ता, सचिव अनुराग कुमार, महिला अध्यक्ष, महिला सचिव एवं संस्था की सभी दिव्यांग महलाओं की सक्रिय सहभागिता रही। कार्यक्रम में शारदा कृपा सेवा संस्थान के संस्थापक एवं संरक्षक रविशंकर वार्ष्णेय (अपर जिला शासकीय अधिवक्ता), सचिव मयंक राज गुप्ता, वरिष्ठ कोषाध्यक्ष विजेन्द्र गुप्ता, कोषाध्यक्ष साधना गुप्ता, उपाध्यक्ष दीपांशी शंकर, मीडिया प्रभारी पंकज गुप्ता तथा ऑडिटर रौनक शंकर सहित संस्थान के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

 

 

Leave a Comment