*लव जिहाद की घटना को लेकर पीड़ित परिजनों से मिले योगी यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर अजय तोमर*
आगरा। ब्लाक शमसाबाद के नयाबांस गांव के पास चार विसा गांव में हुई लव जिहाद की घटना को लेकर पीड़ित परिजनों से मिले योगी यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर अजय तोमर फिरोजाबाद के रहने वाले फैजान ने राहुल नाम से गांव की हिंदू लड़की से बनाए थे संबंध, अश्लील वीडियो बनाकर कर रहा था ब्लैकमेल, लड़की ने कीटनाशक पीकर कर ली थी आत्महत्या।
परिजनों की तहरीर पर थाना शमशाबाद में पुलिस ने लिखा था मुकदमा जानकारी पर योगी यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर अजय तोमर बुधवार को पीड़ित परिजनों से मिले और उन्हें मदद का आश्वासन दिया। परिजनों से मुलाकात के बाद वह थाना शमशाबाद पहुंचे और थाना प्रभारी से मुलाकात कर मामले में अन्य सबूत के आधार पर धाराएं बढ़ाने की बात की,आपको बता दें कुंवर अजय तोमर ने मंगलवार को अपने फेसबुक अकाउंट पर वीडियो जारी कर आरोपी का एनकाउंटर करने की मांग की थी और आंदोलन की चेतावनी दी थी, जिसके बाद थाना शमशाबाद पुलिस ने आरोपी फैजान को मंगलवार को देर रात गिरफ्तार कर सुबह जेल भेज दिया। प्रदेश अध्यक्ष कुंवर अजय तोमर का कहना था कि लव जिहाद बहुत बड़ी साजिश है जो अब शहर के बाद गांव में भी पहुंच गया है इस प्रकार की घटना बर्दाश्त नहीं की जाएगी, पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा है किंतु हम इस कार्रवाई से पूर्ण रूप से सहमत नहीं है आरोपी का एनकाउंटर होना चाहिए था जिससे कि ऐसी घटनाओं पर विराम लग सके । हालांकि थाना प्रभारी से वार्ता हुई तो उन्होंने कहा है कि आरोपी को आजीवन कारावास तक पहुंचाने का काम करेंगे। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रजापति, ब्रज क्षेत्र उपाध्यक्ष दुर्गेश रावत, क्षेत्र उपाध्यक्ष हरिशंकर चौहान, जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा मनमोहन तोमर, महानगर अध्यक्ष युवा मोर्चा राजकुमार प्रजापति, सोनू शर्मा, राजेश गुप्ता, चंद्रवीर प्रजापति, विवेक शर्मा, अर्जुन उपाध्याय आदि मौजूद रहे ।









