आगरा में बीबीए, बीसीए, बीबीए लॉजिस्टिक्स एवं बी.कॉम. का ओरिएंटेशन कार्यक्रम संपन्न, रिपोर्ट शंकर देव तिवारी

*आगरा कॉलेज, आगरा में बीबीए, बीसीए, बीबीए लॉजिस्टिक्स एवं बी.कॉम. का ओरिएंटेशन कार्यक्रम संपन्न*

आगरा कॉलेज, आगरा के प्रबंधन एवं कंप्यूटर अनुप्रयोग विभाग तथा वाणिज्य विभाग द्वारा बीबीए, बीसीए, बीबीए लॉजिस्टिक्स एवं बी.कॉम. प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नवप्रवेशित विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और ऊर्जा के साथ भाग लिया तथा अपने नए शैक्षणिक सफर की शुरुआत की। कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सी. के. गौतम के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। मुख्य प्रॉक्टर डॉ. वी. के. सिंह ने विद्यार्थियों को अनुशासन, समय की पाबंदी और महाविद्यालय की गरिमा बनाए रखने का संदेश दिया तथा उन्हें एक जिम्मेदार विद्यार्थी बनने के लिए प्रेरित किया। बीबीए, बीसीए एवं बीबीए लॉजिस्टिक्स विभागाध्यक्ष डॉ. पारुल महाजन ने विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए आगरा कॉलेज की गौरवशाली शैक्षणिक विरासत, महाविद्यालय की उपलब्धियों तथा विभाग में उपलब्ध प्रशिक्षण, इंटर्नशिप और प्लेसमेंट के अवसरों की जानकारी दी। डॉ. अश्विनी शर्मा ने विद्यार्थियों को महाविद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों एवं अवसरों से परिचित कराया तथा उन्हें अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर संकाय सदस्य डॉ. श्रद्धा सिंह, डॉ. शिखा जैन, डॉ. विकास तिवारी, डॉ. अमन गोस्वामी, डॉ. आशीष सिंघल,डॉ आदेश कुमार, डाॅ मनोज कुमार,सतीश चन्द्रा डॉ. नीरज मंचंदा, डॉ. अनिल चौधरी,एवं डॉ. ज्योत्सना गौर उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को महाविद्यालय के वातावरण से परिचित कराना, उनमें आत्मविश्वास का विकास करना तथा उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित करना रहा।

Leave a Comment