कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर टोल लगाने पर रोक लगाई, BMFNEWS

*NHAI ने कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर टोल लगाने पर रोक लगाई, बार-बार धंसने पर निर्माण कंपनी पीएनसी को नॉन-परफॉर्मर घोषित किया. पीएनसी कंपनी को नहीं मिलेगा कोई नया काम, प्रोजेक्ट मैनेजर हटाया गया, एक्सप्रेस-वे पूरी तरह ठीक होने तक टोल फ्री.*

 

लखनऊ/उन्नाव। लखनऊ-कानपुर ग्रीनफील्ड एलिवेटेड एक्सप्रेस-वे पर बार-बार सड़क धंसने के बाद NHAI ने बुधवार को बड़ा फैसला लिया है।

एक्सप्रेस-वे पर टोल टैक्स लगाने पर तत्काल रोक लगा दी गई है। NHAI ने स्पष्ट किया कि एक्सप्रेस-वे पूरी तरह ठीक होने तक कोई टोल नहीं लिया जाएगा।

 

NHAI ने निर्माण कंपनी पीएनसी को नॉन-परफॉर्मर घोषित कर दिया है और कंपनी को कोई नया काम नहीं मिलेगा। प्रोजेक्ट मैनेजर को भी हटा दिया गया है। एक्सप्रेस-वे आगरा की पीएनसी कंपनी ने बनाया है, जिसके मालिक भाजपा के राज्यसभा सांसद नवीन जैन के भाई प्रदीप जैन हैं। इस फैसले से NHAI ने स्पष्ट संदेश दिया है कि निर्माण गुणवत्ता से समझौता करने वाली कंपनियों को बख्शा नहीं जाएगा

Leave a Comment