कांवड़ यात्रा की सुरक्षा के लिए खुद मैदान में उतरे एसएसपी डॉ. इलामारन , रिपोर्ट इस्लाम खान

एटा बिग ब्रेकिंग

 

सावन के पहले सोमवार पर हाई अलर्ट! कांवड़ यात्रा की सुरक्षा के लिए खुद मैदान में उतरे एसएसपी डॉ. इलामारन

 

कांवड़ मार्ग पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. इलामारन ने स्वयं मोर्चा संभालते हुए थाना देहात कोतवाली क्षेत्र का सघन निरीक्षण किया।

 

बैरिकेडिंग, पार्किंग, पुलिस सहायता केंद्र और स्वास्थ्य शिविरों की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया, अधिकारियों को मौके पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

 

श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम यातायात और निर्बाध कांवड़ यात्रा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए हर संवेदनशील बिंदु पर अतिरिक्त पुलिस बल और लगातार पेट्रोलिंग के निर्देश जारी किए।

 

एसएसपी ने कांवड़ियों से अपील की कि यातायात नियमों का पालन करें, प्रशासन का सहयोग करें और सुरक्षित यात्रा करें।

 

संदिग्ध व्यक्तियों और हर गतिविधि पर पैनी नजर रखने के निर्देश, किसी भी तरह की लापरवाही पर तत्काल कार्रवाई के स्पष्ट संकेत।

 

“कांवड़ यात्रा में सुरक्षा सर्वोपरि… एटा पुलिस 24 घंटे मुस्तैद, श्रद्धालुओं की सेवा और सुरक्षा के लिए हर मोर्चे पर तैयार!”

 

 

Leave a Comment