बनारस में सावन का पहला विशाल भंडारा संपन्न  हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया बाबा विश्वनाथ का प्रसाद, रिपोर्ट यूसुफ़ खान

बनारस में सावन का पहला विशाल भंडारा संपन्न

हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया बाबा विश्वनाथ का प्रसाद

 

वाराणसी। सावन माह के प्रथम दिन _रथयात्रा चौराहे_ के समीप भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। इस पावन अवसर पर हजारों श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर बाबा विश्वनाथ का प्रसाद ग्रहण किया।

 

युसूफ खान वाराणसी

 

भंडारा स्थल बम बम बोल रहा है काशीऔर “हर हर महादेव के जयकारों से गूंजता रहा। भक्तगण भक्ति गीतों पर झूमते हुए प्रसाद पाकर अपने को धन्य महसूस कर रहे थे।

इस सेवा कार्य में _श्री गोपाल सिंह श्री शाश्वत उपाध्याय, श्री मुकेश ओझा_ सहित क्षेत्र के सम्मानित व्यापारी एवं गणमान्य नागरिक स्वयं उपस्थित रहे। सभी ने प्रसाद ग्रहण करने आए श्रद्धालुओं का सादर अभिवादन, स्वागत और सम्मान किया।

आयोजकों ने बताया कि सावन माह में यहां कुल सात बार भंडारे आयोजित किए जाएंगे। यह परंपरा _गोपाल सिंह_ जी के नेतृत्व में पिछले 25 वर्षों से अनवरत चली आ रही है।

 

भंडारे में प्रसाद के साथ-साथ पीने के पानी, बैठने और सुरक्षा की समुचित व्यवस्था की गई थी। दूर-दराज से आए कांवरियों और श्रद्धालुओं के लिए विशेष इंतजाम किए गए थे।

महिलाओं ने भजन-कीर्तन करते हुए भक्ति में विलीन होकर माहौल को और भी दिव्य बना दिया। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी के चेहरे पर भक्ति और आनंद की झलक दिखाई दे रही थी।

श्री गोपाल सिंह_ ने कहा कि बाबा की कृपा से यह सेवा संभव हो पाती है। हमारा लक्ष्य है कि हर भूखे को भोजन और हर भक्त को सम्मान मिले

इस भंडारे ने एक बार फिर साबित किया कि काशी की सेवा और भक्ति की परंपरा।आज भी उतनी ही जीवंत है। बाबा विश्वनाथ की नगरी में सेवा ही सबसे बड़ी पूजा है।

Leave a Comment