भीषण सड़क हादसे में देवरानी और जेठानी की मौके पर ही मौत हो गई, रिपोर्ट बी के दीक्षित

एटा अलीगंज क्षेत्र के कैल्ठा चौराहे पर एक भीषण सड़क हादसे में देवरानी और जेठानी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब दोनों महिलाएं खेत पर जा रही थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार रोडवेज बस ने उन्हें टक्कर मार दी।

 

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों महिलाओं ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद बस चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।

 

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस फरार बस चालक की तलाश में जुटी है और मामले की जांच कर रही है।

 

फिलहाल पुलिस हादसे के सभी पहलुओं की जांच कर रही है और चालक के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Comment