WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

सेवा सप्ताह के अंतर्गत स्वास्थ्य शिविर, वृक्षारोपण एवं स्वच्छता अभियान जैसे विभिन्न सेवा कार्य आयोजित, रिपोर्ट अरविंद चौहान

विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल के बैनर तले दिनांक 06 जुलाई से 14 जुलाई 2026 तक सम्पूर्ण जनपद में सेवा सप्ताह मनाया जा रहा है। सेवा सप्ताह के अंतर्गत स्वास्थ्य शिविर, वृक्षारोपण एवं स्वच्छता अभियान जैसे विभिन्न सेवा कार्य आयोजित किए जा रहे हैं।

 

इसी क्रम में सेवा सप्ताह के तीसरे दिन मण्डी समिति के सामने स्थित काशीराम कॉलोनी में स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से एक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के नागरिकों को चिकित्सा परामर्श, स्वास्थ्य जांच एवं उपचार की सेवाएं प्रदान की गईं। शिविर से पूर्व विहिप कार्यकर्ताओं द्वारा आसपास के निवासियों से संपर्क कर स्वास्थ्य शिविर की जानकारी एवं आमंत्रण दिया गया था।

 

चिकित्सा दल में डॉ. रजत, फार्मासिस्ट अंकित, एसटीएस सुनील, एसटीएलएस धर्मेंद्र यादव, एलटी सचिन सहित महिला स्वास्थ्य कर्मियों ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं।

 

विहिप संगठन की ओर से प्रान्त सह विशेष संपर्क प्रमुख अरविन्द सिंह चौहान एवं विभाग संगठन मंत्री नकुल तेजपाल ने स्वास्थ्य शिविर सेवा कार्य का निरीक्षण किया। शिविर में मुकेश राठौर, सौरभ सोलंकी, आकाश गुप्ता, नितिन गुप्ता, दिव्यांम चौहान तथा नगर अध्यक्ष के. सी. राठौर, आयुष अंशु, अर्जुन, जीतू, दीपक, पुष्पेंद्र सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

सेवा सप्ताह के अंतर्गत आगामी दिनों में भी जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में सेवा एवं जनकल्याण से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Leave a Comment