WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

रारपट्टी में बिना पंजीकरण चल रहा संजय बंगाली का क्लीनिक किया गया सील, रिपोर्ट डॉ अभिषेक तोमर

रारपट्टी में बिना पंजीकरण चल रहा संजय बंगाली का क्लीनिक किया गया सील

———————————–

एटा। जिलाधिकारी अरविंद सिंह के निर्देशन में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद के पर्यवेक्षण में स्वास्थ्य विभाग में अवैध चिकित्सा व्यवसाय के नोडल डॉ. सुधीर मोहन एसीएमओ एवं उनकी टीम के सदस्य प्रभारी जिला मलेरिया अधिकारी लोकमन सिंह द्वारा गत दिवस अवैध रूप से संचालित क्लीनिकों के खिलाफ चलाए गए अभियान के दौरान बिना पंजीकरण के ग्राम रारपट्टी में संचालित हो रहे संजय बंगाली के क्लीनिक को सील कर दिया गया ! स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा लगातार झोलाछाप चिकित्सकों के विरुद्ध की जा रही कार्रवाई से अवैध चिकित्सा व्यवसाय संचालित करने वाले लोगों में हड़कंप मचा हुआ है !

Leave a Comment