WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

गाँव का बुलउआ और बताशे  , आलेख शंकर देव तिवारी

गाँव का बुलउआ और बताशे  ……….उस दौर मे मिठाई से ज्यादा बतासे की मिठास बच्चे से लेकर बड़ो तक को भाती थी ……..हम बताशे खाने के बहाने ढूंढते थे कभी मिर्ची लगती तो कभी पेट दर्द और वो भी इतना ज्यादा की बर्दाश्त से बाहर बस तुरंत वाली कोई दवा देदो……..बस कान तो ये सुनने को बेताब रहते थे कि बताशे मे दो बूंद अमृतधारा दे दो….. सुनते ही पेट मे थोड़ा थोड़ा आराम हो जाता और खाते ही दर्द उड़नछू ………..चीनी से बने मीठे मीठे बतासे जिन्हे मुंह में रखते ही मुंह मिठास से भर जाता थे इन बतासो को बचपन में पानी में डूबो डूबो कर या फिर हल्का सा फोड़कर फिर उसमे पानी भरकर गोलगप्पे की तरह खाते थे….. ….आजी को मीठा खाने का मन हो या फिर किसी बात पर ज्यादा नाराज हो तो मनाने के लिए बस मुट्ठी भर बतासे और लोटा मे पानी पकड़ा दो तो उनकी सारी नाराजगी दूर और गुलक जाती और अपनी धोती के छोर से एक एक बतासे उठाकर पानी मे डुबोकर टुघुरा कर कोने वाली मुसकी मारती……गाँव मे बहु की मुंह दिखाई हो या बच्चे के छठी बरहव से लेकर जनम दिन मे या किसी खास परयोजन मे घर की पगरइतिन अम्मा भर भर अंजुरी खनकते बतासो की बांटती थी …………..बिटिया की विदाई हो या बहू का आगमन कितनी शान से मखाने और सिक्को मे मिलाकर गाड़ी के ऊपर से उछाले जाते की खुद का भी मन करता की लपक ले और गप से मुंह मे पिघला दे………वर वधू कोहबर मे एक दूसरे को सबसे पहले इसी बतासे से ही मुंह मीठा करवाते ……….गाँव का कोई भी बुलउआ बगैर बतासे के पूर्ण नहीं माना जाता……….गाना बजाना और नाच के बुलउआ के बाद जब वापस महिलाये अपने घर आती थी तो उनकी लायी कटोरी मे बतासे दिये जाते………जिसे वो खुशी खुशी लेकर घर की ओर निकलती पर रास्ते मे छोटे छोटे बच्चे इंतजार मे मिलते तो उन्हे एक एक पकड़ाते हुये घर पहुँचती ….यहाँ तक कि किसी की मृत्यु के बाद पहला जो त्योहार आता हैं उसे उठाने के लिय घर की बहन बेटियाँ भी बतासे लाती हैं……पूजा पाठ में आज भी ईस्तेमाल होता हैं…दिपावली की पूजा खील बतासे के बिना अधूरी हैं तो ये आपातकालीन मिठाई भी हैं कुछ अच्छी खबर अचानक आने पर घर में कोई मिठाई न हो तो बताशे से मुहँ मीठा करा दिया जाता था …………..हमारे ये खन खन करने वाले मीठे बतासे हर परयोजन मे छाए रहते पर आज उनकी जगह जबरन पन्नी के रंग बिरंगे लिफाफे मे मिलने वाले चार लड्डुओं ने ले लिया अब उनमे न ही वो मिठास रह गयी न ही वो खुशी ……!!

तस्वीर फेसबुक साभार

दादी नानी की कहावतें

Leave a Comment