*हेमकुंड साहिब यात्रा के लिए रवाना हुआ संगत का जत्था, गुरुद्वारा गुरु का ताल से हुई शुरुआत*
*गुरु चरणों में अरदास करके रवाना हुई हेमकुंड के लिए संगत.*
आगरा। सुखमनी सेवा सभा द्वारा हर साल की तरह इस साल भी पावन श्री हेमकुंड साहिब जी की यात्रा का शुभारंभ 23 जुलाई को गुरुद्वारा गुरु का ताल से अरदास करके हुआ। करीब 70 लोगों का जत्था गुरु महाराज का शुकराना करते हुए वीर महेंद्र पाल सिंह सरदार गुरमीत सिंह सेठी की अगुवाई में रवाना हुआ। जत्थे की तरफ से यह करीब 15वीं यात्रा है सारी संगत ने मिलकर गुरु महाराज का शुकराना किया। इस अवसर पर दुख निवारण गुरुद्वारा गुरु का ताल के संत बाबा प्रीतम सिंह जी ने अरदास करके सभी संगत को अपना आशीर्वाद दिया। यह यात्रा 29 तारीख को संपूर्ण होगी। अरदास में मुख्य रूप से देवेंद्र सिंह, गुरु सेवक श्याम भोजवानी,संजय जटाना, गुरदीप लूथरा,योगेश छठवानी,रेनू भाटिया, अरविन्द सिंह पप्पी,
लकी सेतीया, बिट्टू चावला, बबलू भैया,परमजीत सिंह, राजू मकर, प्रथम सिंह भोजवानी, युवराज सिंह, मोहित व्यानी, गुरमुख भैया, विनोद रोचलानी आदि गणमान्य व्यक्तियों की सहभागिता है।









