WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

2027 मिशन की तैयारी में जुटी भाजपा, आगरा में बूथ अध्यक्ष सम्मेलनों से कार्यकर्ताओं में भरा जोश, रिपोर्ट शंकर देव तिवारी

*2027 मिशन की तैयारी में जुटी भाजपा, आगरा में बूथ अध्यक्ष सम्मेलनों से कार्यकर्ताओं में भरा जोश*

 

 

आगरा। वर्ष 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक स्तर पर अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में बुधवार को भाजपा आगरा महानगर की दक्षिण और उत्तर विधानसभा क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर भव्य ‘बूथ अध्यक्ष सम्मेलन’ आयोजित किए गए। दोनों सम्मेलनों में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने बूथ अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती, केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं के प्रचार-प्रसार तथा चुनावी रणनीति को लेकर महत्वपूर्ण मंत्र दिए।जयपुर हाउस स्थित महाजन भवन में आयोजित दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में भाजपा ब्रज क्षेत्र के पूर्व महामंत्री और मुख्य अतिथि देवेंद्र शर्मा, उत्तर प्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा एवं कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय तथा भाजपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता ने भारत माता के महान सपूतों के चित्रों पर माल्यार्पण, दीप प्रज्ज्वलन और ‘वंदे मातरम्’ के राष्ट्रगीत के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वहीं, उत्तर विधानसभा का बूथ अध्यक्ष सम्मेलन बल्केश्वर स्थित श्री राम कृष्ण कन्या विद्यालय में आयोजित हुआ, जहां मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता, विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल और महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा ब्रज क्षेत्र के पूर्व महामंत्री देवेंद्र शर्मा ने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित कार्यकर्ताओं का संगठन है। उन्होंने कहा कि बूथ अध्यक्ष पार्टी के असली सेनापति हैं, जो हर चुनाव में जीत की नींव रखते हैं। उन्होंने कहा, “भाजपा अन्य दलों की तरह सिर्फ चुनावी मौसम में सक्रिय नहीं होती। हमारे बूथ अध्यक्ष साल के 365 दिन सेवा कार्यों, सामाजिक अभियानों और संगठनात्मक गतिविधियों में जुटे रहते हैं। बूथ स्तर पर लाभार्थियों, सामाजिक संगठनों और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय स्थापित करने में उनकी सबसे अहम भूमिका होती है।”कैबिनेट मंत्री और दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के विधायक योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी शक्ति उसका बूथ स्तर का मजबूत ढांचा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी का मूल मंत्र है- ‘बूथ जीता, तो चुनाव जीता।’ उन्होंने कहा कि विपक्ष चाहे जितने गठबंधन कर ले, भाजपा के समर्पित कार्यकर्ताओं के सामने कोई टिक नहीं सकता। उन्होंने 2027 के विधानसभा चुनाव में “विराट विजय” का लक्ष्य निर्धारित करते हुए बूथ अध्यक्षों से पूरी ताकत के साथ जुटने का आह्वान किया।भाजपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता ने कहा कि आगरा हमेशा से भाजपा का मजबूत गढ़ रहा है। बूथ समितियों और पन्ना प्रमुखों का सशक्त नेटवर्क ही पार्टी की असली ताकत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच जाकर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की अपील की।उत्तर विधानसभा क्षेत्र के सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता ने बूथ अध्यक्षों को जमीनी स्तर पर सक्रिय रहने का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि बूथ कार्यकर्ताओं को मतदाता सूचियों को दुरुस्त करने, विचार परिवार से जुड़े लोगों, जातीय नेतृत्व, विभिन्न दलों के प्रभावशाली व्यक्तियों, अनुसूचित वर्ग के मतदाताओं, लाभार्थियों और जरूरतमंदों तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए लगातार काम करना होगा। उन्होंने निर्देश दिए कि हर माह ‘मन की बात’ कार्यक्रम का आयोजन किया जाए और महापुरुषों की जयंती पर विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को जोड़ा जाए। उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल और महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीढ़ बताते हुए कहा कि राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ प्रत्येक अभियान और चुनाव में पूरी निष्ठा से कार्य करना ही भाजपा की पहचान है। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए तन, मन और धन से योगदान देने का आह्वान किया। दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में कार्यक्रम संयोजक धीरज जैन, राजू कुशवाहा, आदेश सिंगल, देवेश पचौरी, धीरज कोहली, राजेश प्रजापति, भाजपा महानगर महामंत्री हेमंत भोजवानी, महानगर उपाध्यक्ष अनीता खरे और कार्यक्रम संचालक दीपक खरे सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। उत्तर विधानसभा क्षेत्र के सम्मेलन में नीतेश शिवहरे, दीपू जादोन, विजय भदौरिया, मनमोहन कुशवाह, रोहित कत्याल, विक्रांत तिवारी, करुणानिधि गर्ग, अंजू गर्ग, योगेश दिवाकर, राकेश शर्मा, राहुल जैन, शिव शैलेन्द्र, अमित बंसल, टी.एन. चौहान, सोनू दिवाकर समेत बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment