WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

नशे में हैवान बना पति, पत्नी का गला घोंटा, मृत समझकर भागा, अब पहुंचा जेल, रिपोर्ट शंकर देव तिवारी

*नशे में हैवान बना पति, पत्नी का गला घोंटा, मृत समझकर भागा, अब पहुंचा जेल*

 

 

आगरा। आगरा के ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र में पत्नी की हत्या के प्रयास के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी पति को घटना के दो दिन बाद गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी पर शराब के नशे में पत्नी के साथ बेरहमी से मारपीट करने और रस्सी से गला घोंटकर उसकी हत्या का प्रयास करने का आरोप है। गंभीर रूप से घायल महिला का अस्पताल में उपचार चल रहा है, जहां उसकी हालत अभी भी चिंताजनक बनी हुई है। पुलिस के अनुसार, घटना के बाद आरोपी अपनी बहन के साथ महिला को मृत समझकर मौके से फरार हो गया था। हालांकि कुछ समय बाद आरोपी की बहन का मन बदल गया और उसने घायल महिला को अस्पताल पहुंचाकर उसकी जान बचाने की कोशिश की। साथ ही पीड़िता के मायके पक्ष को भी पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी, जिसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। थानाध्यक्ष हरेंद्र कुमार ने बताया कि पीड़िता की मां की शिकायत पर हत्या के प्रयास सहित अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। शिकायत में बताया गया कि उनकी बेटी की शादी करीब 13 वर्ष पूर्व कालिंदी विहार निवासी सोनू तोमर से हुई थी। शादी के बाद से ही आरोपी शराब पीने का आदी था और आए दिन पत्नी के साथ मारपीट तथा उत्पीड़न करता था। कई बार परिवार में विवाद हुआ, लेकिन हर बार समझौता कर लिया गया।पुलिस जांच में सामने आया कि 20 जुलाई को आरोपी सोनू तोमर ने अपनी बहन के साथ मिलकर पत्नी का रस्सी से गला दबा दिया। गला घोंटने के बाद महिला बेहोश होकर गिर पड़ी। आरोपी और उसकी बहन ने उसे मृत समझा और मौके से फरार हो गए।घटना के कुछ समय बाद आरोपी की बहन ने ही घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया और उसके मायके वालों को सूचना दी। सूचना मिलने पर परिजन अस्पताल पहुंचे और पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद ट्रांस यमुना थाना पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर के आधार पर हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस लगातार आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। बुधवार को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने 80 फुटा रोड स्थित कांशीराम कॉलोनी के पास घेराबंदी कर सोनू तोमर को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है। पीड़िता का उपचार अस्पताल में चल रहा है और उसकी चिकित्सकीय रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।

Leave a Comment