WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

दिव्यांगजनों का सम्मान समाज का सम्मान है : राजकुमारी सीमा वार्ष्णेय, रिपोर्ट सुलेखा राजेश चौधरी

एटा एसोसिएशन ऑफ द डेफ का प्रथम वार्षिक समारोह सम्पन्न

 

दिव्यांगजनों का सम्मान समाज का सम्मान है : राजकुमारी सीमा वार्ष्णेय

 

एटा, 12 जुलाई। शांति नगर स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, एटा में एटा एसोसिएशन ऑफ द डेफ द्वारा संस्था का प्रथम वार्षिक समारोह एवं स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि शारदा कृपा सेवा संस्थान की अध्यक्ष श्रीमती राजकुमारी सीमा वार्ष्णेय रहीं। उन्होंने केक काटकर समारोह का शुभारंभ किया।

 

अपने संबोधन में राजकुमारी सीमा वार्ष्णेय ने कहा कि दिव्यांगजन किसी की सहानुभूति नहीं, बल्कि सम्मान, आत्मविश्वास और समान अवसर के अधिकारी हैं। उनकी सेवा ही सच्ची मानव सेवा है। उन्होंने संस्था के कार्यों की सराहना करते हुए आश्वासन दिया कि अगले वर्ष संस्था का वार्षिक समारोह और अधिक भव्य एवं व्यवस्थित रूप से आयोजित कराने में हरसंभव सहयोग देंगी।

 

इस अवसर पर संस्था के सक्रिय कार्यकर्ताओं हरिओम गुप्ता, नितिन गुप्ता एवं अनुराग कुमार को उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों के लिए स्मृति-चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही सभी दिव्यांग भाई-बहनों का पटका एवं माल्यार्पण कर सम्मान किया गया। संस्था की ओर से मुख्य अतिथि राजकुमारी सीमा वार्ष्णेय का राधा-कृष्ण की सुंदर चित्रकला भेंट कर अभिनंदन किया गया।

 

समारोह में संस्था के अध्यक्ष हरिओम गुप्ता की अध्यक्षता में नितिन गुप्ता को नया चेयरमैन चुना गया। कार्यक्रम में मूक-बधिर समाज में एकता, सशक्तीकरण, जागरूकता, सामाजिक समावेशन एवं आत्मनिर्भरता जैसे विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।

 

कार्यक्रम में चेयरमैन नितिन गुप्ता, अध्यक्ष हरिओम गुप्ता, उपाध्यक्ष मनोज कुमार, महासचिव अनुराग कुमार, संयुक्त सचिव रतन कुमार, महिला सचिव वीटा देवी, सदस्य आशीष द्विवेदी सहित अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन एवं संवाद में इंटरप्रेटर आरती शर्मा की विशेष भूमिका रही

Leave a Comment