विधुत विभाग का एक नया कारनामा, विधुत पोलों को उखाडकर किया गायब, रिपोर्ट बी के दीक्षित

फरूखाबाद/ कायमगंज- *विधुत विभाग का एक नया कारनामा, विधुत पोलों को उखाडकर किया गायब*.

बताते चले विधुत विभाग की घोर लापरवाही और भ्रष्टाचार की खबरे प्रकाशित होने के बाबजूद भी वह भ्रष्टाचार करने से नही चूक रहा है,बीते दिन शनिवार लगभग 11 बजे विधुत पोलों को उखाड़कर गायब कर दिया गया इन पोलों पर नई बस्ती रोड पर ट्रांसफार्मर रखा गया था धन उगाही के चलते दूसरी जगह विधुत पोलों पर शिफ्टिंग कर दी गयी जवकि उस पर ट्रांसफार्मर पहले से ही मौजूद था खतरे की दृष्टि से मोहल्ले व किसान यूनियन ने पहले ही आपत्ति लगायी थी तथा इस समस्या को लेकर कई बार समाचार पृकाशित हुए थे परंतु कल शनिवार दोपहर विधुत विभाग के कर्मचारियों द्वारा पोलों को उखाडकर गायब कर दिया गया किसान यूनियन के नगर अध्यक्ष राजेश कुमार राजपूत ने जब फोन द्वारा विधुत उपखंड अधिकारी से बात की तो उन्होंने कोई भी संतोष जनक जबाब नही दिया तथा जेई0जावेद से बात करने को कहा,

 

परंतु कुछ दूरी पर दो पोलों पर पहले ही एक ट्रांसफार्मर रखा हुआ था इसके बाबजूद भी उन्ही पोलों पर

एक और ट्रांसफार्मर रख दिया गया,इससे मोहल्ले वाले काफी दहशत में रहते है स्पार्किगं की वजह से काफी चिंगारी निकलती रहती हैं इससे किसी समय भी आग लग सकती है नियमानुसार एक साथ ट्रांसफार्मर को किसी विशेष परिस्थिति में रखा जा सकता,जबकि यहां पर दो दो पोलों पर अलग अलग दो ट्रांसफार्मर रखे हुए थे परंतु धन उगाही के चलते एक ही जगह पर रख दिये गये और नियमों की धज्जियाँ उडा दी गयी, किसान यूनियन धरती पुत्र के प्रदेश सचिव मुन्ना लाल सक्सेना और नगर अध्यक्ष राजेश कुमार राजपूत ने जांच करवाकर दोषियों के विरूद्ध कार्यवाही करने की मांग की है।

 

*राजेश कुमार राजपूत नगर अध्यक्ष कायमगंज*.

Leave a Comment