WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर प्री-ट्रायल बैठक सम्पन्न, रिपोर्ट अंशुल शर्मा

*राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर प्री-ट्रायल बैठक सम्पन्न*

 

*एटा 18 अगस्त 2026(सू0वि0)।* राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार एवं माननीय जनपद न्यायाधीश/ अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, एटा के आदेशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, एटा के तत्वावधान में दिनांक 12.09.2026 दिन शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाना सुनिश्चित हुआ है।

 

इस लोक अदालत से पूर्व आज दिनांक 18.08.2026 को युगल चन्द्र चौधरी, अपर सिविल जज (सी0डि0)/प्रभारी-सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, एटा के साथ अनवर राशिद फारूकी, उप-जिला मजिस्ट्रेट (न्यायिक) अलीगंज/नोडल अधिकारी (प्रशासन), राष्ट्रीय लोक अलदात एटा की प्री-ट्रायल बैठक विश्राम कक्ष, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, एटा में सायं 04.00 बजे सम्पन्न की गयी, जिसमें आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों को चिन्हित कर निस्तारित कराने हेतु निर्देशित किया गया।

इस बैठक में अनवर राशिद फारूकी, उप-जिला मजिस्ट्रेट (न्यायिक) अलीगंज, एटा, सुनील कुमार, जिला विकास अधिकारी एटा, चरन सिंह, ए0आर0टी0ओ0 एटा, वरूण कुमार, नायब तहसीलदार अलीगंज, वाजिद हुषैन, नायब तहसीलदार जलेसर, आदि अधिकारीगण उपस्थित रहें।

 

*जिला सूचना कार्यालय, एटा।*

Leave a Comment