WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

7 मिनट में लिफ्ट से सुरक्षित निकाले गए लोग, होटल संचालिका बोली- 7 की क्षमता, 13 लोग हुए थे सवार, गार्ड ने रोका भी था, रिपोर्ट सुलेखा राजेश चौधरी

एटा- 7 मिनट में लिफ्ट से सुरक्षित निकाले गए लोग, होटल संचालिका बोली- 7 की क्षमता, 13 लोग हुए थे सवार, गार्ड ने रोका भी था

 

एटा स्थित होटल वीआर प्लाजा में 5 अगस्त को बेटी का जन्मदिन मनाने पहुंचा एक परिवार लिफ्ट में फंस गया था। घटना को लेकर होटल प्रबंधन ने अपना पक्ष रखा है। कहा है कि क्षमता से ज्यादा लोगों के लिफ्ट में सवार होने की वजह से समस्या आई थी, जबकि मौके पर तैनात गार्ड ने परिवार को रोका भी था।

 

उधर, पीड़ित परिवार के सदस्य चंचल लोधी का आरोप था कि लिफ्ट अचानक बंद होने के बाद महिलाएं और बच्चे समेत परिवार के लोग लिफ्ट में फंस गए थे।

 

होटल संचालिका कृतज्ञ मणि यादव ने 9 मिनट 32 सेकेंड का CCTV फुटेज जारी कर दावा किया है कि परिवार के 13 लोग करीब 7 मिनट तक लिफ्ट में रहे और गार्ड की मदद से सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। होटल संचालिका का कहना है कि लिफ्ट की क्षमता सिर्फ सात लोगों की थी और इससे ज्यादा लोगों के सवार होने के बारे में गार्ड ने पहले ही समझाया था।

 

बेटी का जन्मदिन मनाने परिवार पहुंचा था होटल

 

एटा शहर के रेलवे रोड निवासी चंचल लोधी 5 अगस्त को अपनी बेटी का 5वां जन्मदिन मनाने परिवार और दोस्तों के साथ होटल वीआर प्लाजा पहुंचे थे। परिवार ने होटल की रूफटॉप पर पार्टी की तैयारी की थी। इसके लिए सभी ग्राउंड फ्लोर से लिफ्ट के जरिए ऊपर जाने लगे।

 

चंचल के मुताबिक, जैसे ही लिफ्ट ऊपर जाने लगी, अचानक उसमें खराबी आ गई। उनका आरोप है कि लिफ्ट कभी ऊपर तो कभी नीचे जाने लगी और फिर अचानक बंद हो गई। इसके बाद लिफ्ट के अंदर अंधेरा हो गया। महिलाएं और बच्चे भी अंदर थे, जिससे परिवार में घबराहट फैल गई।

 

लिफ्ट में 13 सवार थे

 

मामले में अब होटल संचालिका कृतज्ञ मणि यादव का पक्ष भी सामने आया है। उन्होंने आगरा से वीडियो बयान जारी करने के साथ घटना का 9 मिनट 32 सेकेंड का CCTV फुटेज भी जारी किया है। होटल संचालिका का दावा है कि परिवार के 13 लोग लिफ्ट में सवार हुए थे, जबकि लिफ्ट की क्षमता केवल 7 लोगों की है।

 

उनका कहना है कि लिफ्ट पर क्षमता से ज्यादा लोगों के सवार होने से खतरा हो सकता है और इस संबंध में नोटिस भी लगाया गया है। संचालिका के अनुसार, मौके पर मौजूद चौकीदार ने परिवार को ज्यादा लोगों के लिफ्ट में जाने से समझाया भी था।

 

उनका दावा है कि अधिक वजन के कारण लिफ्ट ऊपर-नीचे होने लगी और रुक गई। सूचना मिलते ही सहायता पहुंची, लिफ्ट की लाइट बंद कर लॉक खोला गया और सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

 

होटल संचालिका का कहना है कि लिफ्ट की क्षमता सिर्फ सात लोगों की थी और इससे ज्यादा लोगों के सवार होने के बारे में गार्ड ने पहले ही समझाया था।

Leave a Comment