कांग्रेस के संगठन सजन अभियान के तहत जलेसर ब्लॉक में जिलाध्यक्ष पद के लिए मंथन, पर्यवेक्षकों ने ली दावेदारों व कार्यकर्ताओं की राय
एटा,संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत आज ब्लॉक जलेसर में जिला अध्यक्ष (एटा) के चयन को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की अहम बैठक संपन्न हुई। इस दौरान प्रदेश व एआईसीसी (हाई कमान) से आए पर्यवेक्षकों ने दावेदारों और पदाधिकारियों से एक-एक करके मुलाकात कर उनकी राय एवं आवेदन लिए। जलेसर से जिलाध्यक्ष पद के लिए श्री बालकिशन यादव ने अपना आवेदन प्रस्तुत किया। पर्यवेक्षकों ने सभी से निजी तौर पर बातचीत कर ‘मन की बात’ सुनी।
पर्यवेक्षकों में एआईसीसी से आए पूर्व विधायक (रीवा, मध्य प्रदेश) श्री सुखेंद्र सिंह, पूर्व विधायक (बना मांट) चौधरी अनिल सिंह तथा पीसीसी प्रतिनिधि पौरुष शर्मा शामिल रहे। उन्होंने अलग-अलग लोगों से एकांत में मिलकर उनके विचार सुने और दावेदारी के आवेदन भी लिए।
बैठक में पीसीसी सदस्य अमित अग्रवाल, ब्लॉक अध्यक्ष दिलीप यादव, सत्यदेव शर्मा, जिला उपाध्यक्ष भूरी सिंह, दिवाकर नागेंद्र, पाल सिंह जादौन, बालकिशन यादव, सभासद फैजल खान, युसूफ मलिक, वर्तमान जिलाध्यक्ष आशिक अली (भोले), पूर्व जिलाध्यक्ष चोब सिंह धनगर, अनिल सोलंकी, प्रेमपाल सिंह, वीरेंद्र सिंह, वकील साहब सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।
पर्यवेक्षकों ने सभी दावेदारों की ताकत-कमजोरी को परखते हुए संगठन की मजबूती के लिए उचित उम्मीदवार चुनने का भरोसा दिलाया। अंतिम निर्णय हाई कमान द्वारा रिपोर्ट के आधार पर जल्द ही किए जाने की संभावना है।













