*”हर घर तिरंगा” अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक कासगंज श्री ओ0पी0 सिंह के नेतृत्व में शहर कासगंज में निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा ।*
*”देशभक्ति एवं एकता” का दिया गया संदेश*
*स्वतंत्रता दिवस एवं “हर घर तिरंगा” अभियान के उपलक्ष्य में पुलिस द्वारा शहर कासगंज में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।*
कासगंज ,आज दिनांक 12.08.2026 को पुलिस अधीक्षक कासगंज श्री ओ0पी0 सिंह के नेतृत्व में हर घर तिरंगा अभियान के तहत शहर कासगंज में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया । तिरंगा यात्रा को सोरों गेट से प्रारम्भ होकर बारहद्वारी घंटाघर, गांधी मूर्ति, प्रभु पार्क बस स्टैण्ड ,विलरामगेट से होते हुये शहर कासगंज में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गयी। बड़ी संख्या में पुलिस एवं आमजन द्वारा हाथों में तिरंगा लेकर उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया गया।यात्रा के दौरान मार्ग में “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्” के जयघोष गूंजते रहे। शहर में आम नागरिकों द्वारा जगह- जगह पुष्प वर्षा कर तिरंगा यात्रा का स्वागत किया गया।
*संदेश*: इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री ओ0पी0 सिंह ने कहा कि “हर घर तिरंगा” अभियान का उद्देश्य देशभक्ति की भावना को जागृत करना और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करना है। कासगंज पुलिस आमजन के साथ मिलकर राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा के लिए सदैव संकल्पबद्ध है। उन्होंने सभी से अपने घरों, प्रतिष्ठानों पर गर्व के साथ तिरंगा फहराने की अपील की।
यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था बनाए रखने एवं सुरक्षा हेतु पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ ।
तिरगा यात्रा के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक श्री सुशील कुमार, क्षेत्राधिकारी नगर सुश्री आंचल चौहान,थाना प्रभारी कासगंज श्री जगदीश चन्द्र, शहर कासगंज के प्रतिष्ठित व्यक्ति, व्यापारमण्डल के पदाधिकारी एवं सदस्यगण, पुलिस अधिकारी/ कर्मचारीगण, ग्राम प्रहरी व आमजन उपस्थित रहे ।













