रिपोर्ट: सत्यदेव पांडे ( ब्यूरो चीफ-सोनभद्र)
चोपन (सोनभद्र)। ओबरा विधानसभा क्षेत्र के सोन नदी किनारे बैरियर स्थित मैरिज लॉन में ‘पीडीए जन पंचायत एवं स्वजनों से जनसंवाद’ कार्यक्रम का गरिमामय एवं भव्य आयोजन सकुशल संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री आदरणीय राम आसरे विश्वकर्मा जी उपस्थित रहे।
कई दिग्गजों ने ली सपा की सदस्यताकार्यक्रम के दौरान समाजवादी पार्टी की ‘पीडीए’ (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) विचारधारा और नीतियों से प्रभावित होकर क्षेत्र के कई प्रमुख नेताओं व समाजसेवियों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इसमें मुख्य रूप से:
सुजीत रॉय जी: आम आदमी पार्टी के प्रदेश सचिव, मीडिया सेल प्रभारी तथा ‘Z Genius School, चोपन’ के प्रोफ़ेसर।
आशुतोष पांडेय जी: प्रबुद्ध समाज के बुद्धिजीवी।
दोनों नेताओं ने अपने दर्जनों समर्थकों और साथियों के साथ उत्तर प्रदेश में पुनः समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का संकल्प लेते हुए सपा की लाल टोपी और पटका धारण किया
पूर्व मंत्री का संबोधन
मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री राम आसरे विश्वकर्मा जी ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य में आम जनता, शोषित और वंचित समाज केवल समाजवादी पार्टी की तरफ उम्मीद की नजरों से देख रहा है। पीडीए की एकजुटता ही प्रदेश में बदलाव की नई इबारत लिखेगी।
संघटनात्मक एकजुटता
इस जनसंवाद कार्यक्रम में ओबरा विधानसभा के समस्त सम्मानित समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व जिला अध्यक्ष विजय यादव पूर्व जिला अध्यक्ष संजय यादव जिला अध्यक्ष राम निहोर यादव जिला उपाध्यक्ष रमेश यादव जिला सचिन रमेश वर्मा रवि गोड बड़कू सुनील गौड़ जुल्फिकार परमेश्वर यादव अमरनाथ यादव नजमुद्दीन इदरीसी असलम खान सत्यदेव पांडे उपेंद्र सेन जाकिर हुसैन अभिषेक दुबे मुनीर आलम ताहिर इदरीसी सुल्तान कुरेशी राशिद आलमजोन, सेक्टर, बूथ स्तर के पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता भारी संख्या में मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में आगामी चुनावों में पार्टी को मजबूत करने और नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।













