WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर न्यायिक अधिकारियों की प्री-ट्रायल बैठक सम्पन्न, रिपोर्ट निशा कांत शर्मा एडवोकेट

राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर न्यायिक अधिकारियों की प्री-ट्रायल बैठक सम्पन्न

एटा ! राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार एवं जनपद न्यायाधीश/ अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के आदेशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में दिनांक 12 सितम्बर 2026 दिन शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाना सुनिश्चित हुआ है।

उक्त के अनुपालन में कमालुद्दीन, अपर जिला जज/नोडल अधिकारी, राष्ट्रीय लोक अदालत, युगल चन्द्र चौधरी, अपर सिविल जज(सी0डि0)/प्रभारी-सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के साथ एवं समस्त सम्मानित न्यायिक अधिकारीगण की प्री-ट्रायल बैठक विश्राम कक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, एटा में दोपहर 1:30 बजे सम्पन्न की गयी, जिसमें आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों को चिन्हित कर निस्तारित कराने के लिये निर्देशित किया गया।

इस अवसर पर अनिल कुमार XI मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रैट सुमिता सिविल जज (सी0डि0), एटा, विकास कुमार वर्मा सिविल जज (सी0डि0), जलेसर , सुरेखा अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रैट-कक्ष सं0-17 , सुधा शर्मा अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रैट-कक्ष सं0-18 एटा, शुभी अग्रवाल सिविल जज(सी0डि0)/एफ0टी0सी0 , सत्यम सिंघल सिविल जज(जू0डि0) एटा, आरती मौर्या अपर सिविल जज(जू0डि0) , जाग्रती केसरवानी सिविल जज(जू0डि0)/एफ0टी0सी0(सी0ए0डब्लू) , गरिमा आर्या अपर सिविल जज(जू0डि0)/एफ0टी0सी0, मोहित कुमार अपर सिविल जज(जू0डि0) जलेसर, आदि न्यायिक अधिकारीगण उपस्थित रहें।

Leave a Comment