WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

वरुणा एलिवेटेड पुल से संबंधित प्लान की विस्तृत जानकारी दें * जब तक जानकारी नहीं देते तब तक सर्वे और सीमांकन का काम तत्काल प्रभाव से रोक दें 

वाराणसी से मोहम्मद युसूफ खान की खास रिपोर्ट।

 

————-

* वरुणा वासी आज मिले कमिश्नर से

* वरुणा एलिवेटेड पुल से संबंधित प्लान की विस्तृत जानकारी दें

* जब तक जानकारी नहीं देते तब तक सर्वे और सीमांकन का काम तत्काल प्रभाव से रोक दें

 

आज दिनांक 13 अगस्त बृहस्पतिवार को तय कार्यक्रम के अनुसार सुबह 10:00 बजे वरुणा बचाओ वरुणा वासियो को बचाओ अभियान के बैनर तले बनारस वाले मिश्रा जी मनीष शर्मा सरिता पटेल संजीव सिंह संदीप मिश्रा अमान अख्तर के नेतृत्व में प्रभावित क्षेत्र भीम नगर मल्लाह बस्ती फुलवरिया रजा कॉलोनी खजूरी आजाद नगर और तमाम प्रभावित क्षेत्रों से आये हुए पीड़ित लोगों के साथ कमिश्नर से मिलकर उसको पत्रक देने गया कमिश्नर साहब ने अपने प्रतिनिधि के रूप में एडीएम प्रशासन साहब को पत्रक लेने के लिए भेजा डिलीगेशन ने मजबूती के साथ प्रशासन से मांग की कि इतने बड़े प्लान को लाया जा रहा है और जिससे बड़ी गरीब मजदूर किसान आबादी प्रभावित हो रही है उस के जीवन वाला अस्तिव का सवाल और संकट पैदा हो गया है तो पहले यह जरूरी है कि इस प्लान की विस्तृत जानकारी प्रशासन के द्वारा लोगों को दी जाए और जब तक प्लान की विस्तृत जानकारी या डीपीआर नहीं दिया जाता तब तक क्षेत्र में सीमांकन और सर्वे का काम तत्काल प्रभाव से रोका जाए प्रशासन की तरफ से आश्वासन दिया गया है कि हम लोग इस पे विचार करेंगे कि जब तक आप लोगों को विस्तृत जानकारी नहीं दी जाती तब तक सीमांकन और सर्वे के काम पे रोक रहेगी अगले दो से तीन दिन में प्रशासन इसका जवाब देगा इस बात से भी प्रशासन को अवगत कराया गया अगर प्रशासन इस पर गंभीर नहीं हुआ विस्तृत जानकारी नहीं दी वह पुनः आएंगे और मजबूती के साथ आएंगे और एक बड़े जन आंदोलन की तरफ बढ़ेंगे आज के डेलिगेशन में विभिन्न क्षेत्रों से आगे लोगों में गोपाल जी मनु जी घनश्याम प्रभु शुभम अमित निहाल उद्दीन एडवोकेट सद्दाम खान ज्योति अनिल विक्की वक़ी आलम शाहनवाज खान मोहम्मद सलीम आबिद मोहम्मद शाहिद के साथ-साथ बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे

Leave a Comment