WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

कटा इंसानी हाथ मिलने से मचा हड़कंप… अब पुलिस और मेडिकल कॉलेज के दावों में बड़ा विरोधाभास, रिपोर्ट इस्लाम खान

एटा ब्रेकिंग

 

कटा इंसानी हाथ मिलने से मचा हड़कंप… अब पुलिस और मेडिकल कॉलेज के दावों में बड़ा विरोधाभास!

 

एटा के कोतवाली देहात क्षेत्र में रेलवे ओवरब्रिज के पास पॉलिथीन में पैक कटा हुआ इंसानी हाथ मिलने से सनसनी फैल गई।

 

मामले में नया मोड़ तब आया जब थाना प्रभारी कृष्णकांत लोधी के मेडिकल कॉलेज के बायोमेडिकल वेस्ट से हाथ जुड़े होने के दावे को मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य बलबीर सिंह ने नकार दिया।

 

थाना प्रभारी के मुताबिक हाथ मेडिकल कॉलेज के बायोमेडिकल वेस्ट से जुड़ा है, वहीं प्राचार्य का कहना है कि मेडिकल कॉलेज का बायोमेडिकल वेस्ट निर्धारित प्रक्रिया के तहत आगरा भेजा जाता है।

 

अब सबसे बड़ा सवाल—आखिर रेलवे ओवरब्रिज के पास मिला यह कटा हुआ हाथ किसका है और कचरे के ढेर तक कैसे पहुंचा?

 

क्या पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया दावा सही है?

या मेडिकल कॉलेज प्रबंधन के बयान के बाद पूरे मामले की जांच नए सिरे से करने की जरूरत है?

 

मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड ने साक्ष्य जुटाए हैं। बरामद हाथ को अग्रिम जांच के लिए भेजा गया है।

 

एक तरफ पुलिस का दावा, दूसरी तरफ मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य का इनकार—अब जांच रिपोर्ट ही खोलेगी इंसानी हाथ की पूरी कहानी।

 

फिलहाल एटा में यह मामला सिर्फ कटा हाथ मिलने तक सीमित नहीं, बल्कि बायोमेडिकल वेस्ट के निस्तारण और पुलिस के दावे पर भी गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।

 

अब निगाहें जांच पर—आखिर सच क्या है?

Leave a Comment