WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

15 साल पुरानी रंजिश में की थी हत्या, मुख्य आरोपी समेत दो गिरफ्तार, रिपोर्ट सुनील कुमार गुप्ता

15 साल पुरानी रंजिश में की थी हत्या, मुख्य आरोपी समेत दो गिरफ्तार

 

25 हजार रुपये का इनामी आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हत्या में प्रयुक्त पिस्टल, अवैध हथियार और बाइक बरामद

 

ग्रेटर नोएडा। थाना इकोटेक-3 पुलिस ने हत्या के एक चर्चित मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए 25 हजार रुपये के इनामी मुख्य आरोपी समेत दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त हथियार, अवैध शस्त्र तथा घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी बरामद की है।

 

पुलिस के अनुसार, 31 मई 2026 को मैनुअल इंटेलिजेंस और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से मुख्य आरोपी प्रीत नागर और उसके सहयोगी दीपक उर्फ क्रिश नागर को खैरपुर गोल चक्कर के पास सर्विस रोड से गिरफ्तार किया गया। प्रीत नागर के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त .32 बोर की पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए, जबकि दीपक उर्फ क्रिश नागर के पास से एक तमंचा, एक खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली।

 

गौरतलब है कि थाना इकोटेक-3 क्षेत्र के ग्राम वेदपुरा में दीपक नागर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस पहले ही छह आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है, जबकि मुख्य आरोपी प्रीत नागर फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

 

पूछताछ में आरोपी प्रीत नागर ने बताया कि वर्ष 2011 में उसके पिता की हत्या हुई थी। उस मामले में मृतक दीपक नागर के पिता बरी हो गए थे। इसी पुरानी रंजिश और बदले की भावना में उसने अपने साथियों के साथ मिलकर दीपक नागर की हत्या की साजिश रची और घटना को अंजाम दिया।

 

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।

 

रिपोर्ट: सुनील कुमार गुप्ता

Leave a Comment