WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

लोधी उत्थान समिति ने किया मेधावियो को पुरस्कृत , रिपोर्ट राम रतन

लोधी उत्थान समिति ने किया मेधावियो को पुरस्कृत

निधौली कलां, एटा

सामाजिक क्षेत्र की अग्रिनी लोधी उत्थान सामिति ने किशोरपुर में हो रही भागवत कथा में मेधावियो को प्रशस्ति पत्र, मैडल, पटका पहनाकर समिति के संरक्षक /कथा वाचक माखन लाल वर्मा के निर्देशन में सम्मानित किया गयाl

सामिति के अध्यक्ष नेमसिंह राजपूत के संरक्षण में समिति के पदाधिकारियो ने भी सहयोग किया यज्ञपति डोरीलाल वर्मा रहे,

इस अवसर पर कथा वाचक माखन लाल वर्मा ने कहा कि जो लोग शिक्षित होते है वही लोग साधक भी बनते है, और जो लोग ईस्वर की साधना करते है वही लोग वास्तब में सत मार्ग पर चलते है, कथा भागवत में व्यक्ति का चारित्रिक विकास होता है जो लोग कथा का अनुसरण करते है उनपर ईस्वर की कृपा रहती है,

समिति के अध्यक्ष /शिक्षक नेम सिंह राजपूत ने कहा कि लोधी उत्थान समिति समाज के मेधावियो को सकारात्मक सोच पैदा कराने में सहयोग करती है इस अवसर पर कक्षा 12 के मेधावी आकाश,पूनम, जयश्री, गिरजेश,सुनील, सुमन, काजल कल्पना,चांदनी,जगदीश, ज्ञान प्रकाश,आदि, कक्षा 10 के मेधावीयो में दीपक, आरती, ब्रजेश,शशि, चन्द्रवीर, उमाकांत आदि को समिति द्वारा सम्मानित किया गया l

इस अवसर पर नेम सिंह राजपूत, राज्य्पाल पुरस्कृत शिक्षक एस पी वर्मा,डॉ महीपाल सिंह, सतीश अनजान,डॉ रमेश चन्द्र रसीदपुर, पूर्व प्रवक्ता झम्मनलाल वर्मा,सुरेश चन्द्र वर्मा एडवोकेट,यज्ञपति डोरीलाल वर्मा, कार्यालय प्रभारी महेन्द्रपाल वर्मा,मीडिया प्रभारी देवेन्द्र कुमार लोधी एडवोकेट,यतेंद्र राजपूत नेताजी आदि किशोरपुर, नगला गोदी, कासिमपुर, निधौली कलां क्षेत्र के आसपास गॉव के सैकड़ो भागवत प्रेमी मौजूद रहे l

Leave a Comment