WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की बैठक संपन्न: व्यापारियों के शोषण को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा – नरेश पाण्डेय, रिपोर्ट शंकर देव तिवारी

*उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की बैठक संपन्न: व्यापारियों के शोषण को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा – नरेश पाण्डेय*

 

आगरा। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश (पंजी.) महानगर आगरा की एक महत्वपूर्ण बैठक आज औलिया रोड, बालूगंज स्थित उपाध्यक्ष जयदीप सोनकर के कार्यालय पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कपूर चंद रावत ने की। बैठक में मुख्य रूप से संगठन के विस्तार और जुलाई माह में व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं के समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन सौंपने की रणनीति पर विस्तृत चर्चा की गई। महानगर अध्यक्ष नरेश पाण्डेय ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन में व्यापारियों की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित की जानी चाहिए। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से एकजुट रहने का आह्वान करते हुए स्पष्ट शब्दों में कहा कि व्यापारियों का शोषण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा, “व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए संगठन हर स्तर पर संघर्ष करने को तैयार है। हमारा व्यापार मंडल व्यापारियों के हर सुख-दुख में कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहेगा।”महानगर अध्यक्ष ने संगठन के विस्तार पर विशेष जोर देते हुए कहा कि आगामी समय में नए व्यापारियों को जोड़कर संगठन को और अधिक मजबूत बनाया जाएगा ताकि व्यापारियों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाया जा सके। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष नरेश पाण्डेय, कोषाध्यक्ष सुरेश लवानिया, महामंत्री अरुण गुप्ता, संजय गुप्ता, कपूर चंद रावत, जयदीप सोनकर, राजीव जैन, उस्मान अगई, वीरेन्द्र कुमार (बंटी), रियासत अली, सगीर खान, मोहम्मद सैफ, अभिषेक जैन, पंकज अग्रवाल, संजय अग्रवाल, जगमीत सिंह वोहरा, सतीश वर्मा, कुतुबद्दीन मलिक, श्री कांत वर्मा, किशोर वर्मा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Comment