WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

श्री सोमनाथ धाम में श्री सिद्ध ठाकुरनाथ योगेश्वर जी का 59वां वार्षिकोत्सव 3 व 4 जुलाई को, भव्य आयोजन की तैयारियां पूर्ण, रिपोर्ट शंकर देव तिवारी

*आगरा: श्री सोमनाथ धाम में श्री सिद्ध ठाकुरनाथ योगेश्वर जी का 59वां वार्षिकोत्सव 3 व 4 जुलाई को, भव्य आयोजन की तैयारियां पूर्ण*

 

आगरा, 2 जुलाई 2026: गुरु गोरक्षनाथ के अनुयायी और नाथ संप्रदाय के महान संत श्री सिद्ध ठाकुरनाथ योगेश्वर जी का 59वां वार्षिक उत्सव 3 और 4 जुलाई 2026 को शाहगंज स्थित श्री सोमनाथ धाम में बड़े धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस दो दिवसीय भव्य आयोजन को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। पत्रकार वार्ता में दी गई जानकारी श्री सोमनाथ धाम में आयोजित पत्रकार वार्ता में मठाधीश योगी शंकरनाथ जी ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी वार्षिक उत्सव को पूरी भव्यता के साथ आयोजित किया जा रहा है। मंदिर के सेवक हेमंत भोजवानी ने बताया कि पीर डॉक्टर शंकरनाथ योगी के सानिध्य में होने वाले इस आयोजन में देश-विदेश से हजारों श्रद्धालु सम्मिलित होंगे। श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए माथुर वैश्य महासभा भवन, रंग महल, झूलेलाल भवन, श्री कृष्ण गौशाला और श्री कृष्ण वाटिका में व्यापक प्रबंध किए गए हैं। मुख्य कार्यक्रम 3 जुलाई: शाम 06:00 बजे कार्यक्रम का शुभारंभ और स्वागत समारोह। इस दौरान निःशुल्क जनेऊ संस्कार और सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें एक जोड़ा वैवाहिक सूत्र में बंधेगा। 4 जुलाई: सुबह 08:00 बजे भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए मंदिर परिसर पर संपन्न होगी। समापन: 09 दिवसीय श्रीमद देवी भागवत पुराण पाठ का पूर्णाहूति के साथ समापन होगा, जिसके पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

सांस्कृतिक संध्या: रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा, जिसमें गुजरात के परमानंद प्यासी (पिंटू सोनी), कानपुर के बब्बी भाई और आगरा के एम.एस. ग्रुप द्वारा गुरु महिमा का गुणगान और मनमोहक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। समिति के अध्यक्ष भरत मंगलानी ने बताया कि आयोजन की सफलता के लिए सभी सदस्यों को जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं। पत्रकार वार्ता के दौरान योगी शंकरनाथ, योगी जहाजनाथ, योगी विश्वनाथ, हेमंत भोजवानी, भरत मंगलानी, लालचन्द्र मोटवानी घनश्याम खियानी, टीकम लालवानी, जगदीश तोरानी, जयप्रकाश धर्मानी, लक्ष्मण भावनानी, चंद्रप्रकाश नाथवाणी, राजेश धनकानी, वासदेव चंदानी, गुलाब भाई, नरेश लखवानी, जय कलवानी, प्रकाश लालवानी, रूपचंद चंदानी और सुरेश जीतू सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Leave a Comment