WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

होमगार्ड भर्ती परीक्षा” के दृष्टिगत थाना सकीट क्षेत्रांतर्गत डी0ए0वी0 इंटर कॉलेज का भ्रमण कर, लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा, रिपोर्ट अनिल सोलंकी

*जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा ने संयुक्त रूप से जनपद में विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित हो रही “होमगार्ड भर्ती परीक्षा” के दृष्टिगत थाना सकीट क्षेत्रांतर्गत डी0ए0वी0 इंटर कॉलेज का भ्रमण कर, लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा।*

 

*साथ ही ड्यूटीरत कर्मियों को भी दिए आवश्यक दिशा निर्देश*

 

*भारत वर्मा (ब्यूरो चीफ)*

हिन्दी दैनिक *गुनाह का सच* समाचार पत्र,एटा।

 

एटा –आज शनिवार जिलाधिकारी एटा अरविंद सिंह व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ0 इलामारन द्वारा अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों की उपस्थिति में जनपद में विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित हो रही “होमगार्ड भर्ती परीक्षा-2025” के दृष्टिगत थाना सकीट क्षेत्रांतर्गत डी0ए0वी0 इंटर कॉलेज का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए ड्यूटियों को चैक किया गया, साथ ही स्कूलों में लगे सीसीटीवी कैमरों, जैमरों आदि का निरीक्षण किया गया।

इस अवसर पर अधिकारियों द्वारा परीक्षा केंद्रों के आस पास निगरानी, संदिग्ध व्यक्तियों पर कड़ी नजर रखने तथा परीक्षार्थियों के आवागमन को सुगम बनाने हेतु यातयात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया। साथ ही परीक्षा केंद्रों पर ड्यूटीरत कर्मियों को परीक्षा को पूरी तरह सुव्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण ढंग से सकुशल सम्पन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय, ए0डी0एम0 प्रशासन सत्यप्रकाश सिंह सहित अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Comment