सामाजिक समरसता एवं विकास की प्रतिमूर्ति थे स्वर्गीय हेमवती नंदन बहुगुणा। एटा 25 अप्रैल भगवान परशुराम सेवा संस्थान द्वारा संचालित सामाजिक संगठन सामाजिक चेतनामंच के कैंप कार्यालय कचहरी रोड एटा पर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय हेमवती नंदन बहुगुणा की 107 वी जयंती संगठन के पदाधिकारियों द्वारा उन के चित्र पर पुष्प माला पहनाकर एवं पुष्प अर्पित कर मनाया गया,इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण दीक्षित ने कहा कि स्वर्गीय हैमवत नंदन बहुगुणा सामाजिक समरसता एवं विकास की प्रति मूर्ति थे,उनके द्वारा उत्तर प्रदेश के विकास में अभूतपूर्व भूमिका अदा की गई,राष्ट्रीय संगठन महामंत्री अनिल कुमार गुप्ता ने कहा कि स्वर्गीय हेमवती नंदन बहुगुणा जी की यादें आज भी एटा की सरजमी पर चिरंजीवी है,हेमवती नंदन बहुगुणा स्मृति समिति के जिला अध्यक्ष एवं सामाजिक चेतनामंच के राष्ट्रीय मुख्य महासचिव कुंवर अमितराज दीक्षित ने कहा कि बहुगुणा जी देश के युवाओं का आदर्श है,इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष भूदेव मिश्रा,भारतीय मौर्य – कुशवाह – सेनी – शाक्य समाज के जिला कार्यकारी अध्यक्ष रामदुलारे शाक्य,भारतीय यादव समाज कल्याण मंच के जिला उपाध्यक्ष रामदीन यादव, चरन सिंह यादव,भारतीय क्षत्रिय विचार एवं विकास मंच के जिला महासचिव प्रेमकिशोर राठौर ,भारतीय वैश्य एकता मंच युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव ऐश्वर्य गुप्ता आदि पदाधिकारियों द्वारा पुष्पांजलि अर्पित कीगई








