WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

आगरा में डीएम के सख्त तेवर,एसएन का किया औचक निरीक्षण, निर्माण कार्य में तेजी के दिए आदेश, रिपोर्ट शंकर देव तिवारी

आगरा में डीएम के सख्त तेवर,एसएन का किया औचक निरीक्षण, निर्माण कार्य में तेजी के दिए आदेश

आगरा। आगरा में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर जिलाधिकारी मनीष बंसल ने सख्त रुख अपनाया है। डीएम ने शनिवार को एसएन मेडिकल कॉलेज में चल रहे निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण कर चिकित्सकीय व्यवस्थाओं की भी हकीकत परखी।

 

निरीक्षण के दौरान उन्होंने सबसे पहले इमरजेंसी वार्ड का जायजा लिया, जहां मरीजों को दी जा रही सुविधाओं, साफ-सफाई और चिकित्सा व्यवस्थाओं को बारीकी से देखा। अधिकारियों से जानकारी लेते हुए उन्होंने यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि किसी भी मरीज को इलाज में देरी या असुविधा न हो।

 

इसके बाद डीएम का फोकस मेडिकल कॉलेज में चल रहे निर्माणाधीन फेज-1 प्रोजेक्ट पर रहा। उन्होंने मौके पर पहुंचकर कार्य की प्रगति का निरीक्षण किया और कार्यदायी संस्था को स्पष्ट निर्देश दिए कि काम की गति बढ़ाई जाए।

 

डीएम ने कहा कि निर्माण कार्य को “युद्ध स्तर” पर पूरा किया जाए, इसके लिए लेबर की संख्या बढ़ाने के निर्देश भी दिए गए। साथ ही उन्होंने यह भी साफ किया कि गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और तय समयसीमा के भीतर कार्य पूरा होना चाहिए।

 

निरीक्षण के दौरान डीएम मनीष बंसल ने वर्तमान व्यवस्थाओं को संतोषजनक बताया, लेकिन साथ ही यह भी कहा कि सुधार की गुंजाइश हमेशा बनी रहती है। उन्होंने आश्वासन दिया कि यदि किसी भी स्तर पर प्रशासनिक सहयोग की जरूरत पड़ेगी तो जिला प्रशासन पूरी मदद करेगा। यह औचक निरीक्षण स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है, जिससे अस्पताल प्रशासन में भी सक्रियता बढ़ी है।

Leave a Comment