WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

गुस्से में ससुर जी ने भोजन में मिला दी दस्तों की दवा – सभी बाराती लोटा व बोतल लेकर खेत में दौड़े

*दूल्हे को 100 बारातियों का दिया था न्योता,दूल्हा जी लेकर पहुंच गए 200 बराती:*

 

*गुस्से में ससुर जी ने भोजन में मिला दी दस्तों की दवा – सभी बाराती लोटा व बोतल लेकर खेत में दौड़े :*

 

 

*MEDIA REPORT – मोनू खान*

*मामला बिहार के सीवान जिले के एक गांव का है,जहां शादी समारोह का माहौल उस अजीब मोड़ पर पहुंच गया जब दूल्हा पक्ष अपेक्षा से दोगुने बाराती लेकर पहुंच गया। बताया जा रहा है कि लड़की पक्ष ने करीब 100 बारातियों के स्वागत और भोजन की व्यवस्था की बात दूल्हे पक्ष को पहले ही चेता दी थी,लेकिन दूल्हा पक्ष 200 से अधिक बाराती लेकर पहुंच गया। अचानक बढ़ी भीड़ को देखकर लड़की के पिता का माथा ठनक गया। ससुर जी ने गुस्से और परेशानी में ऐसा कदम उठा लिया,जिसकी चर्चा पूरे इलाके में हो गयी। बताया जा रहा है कि ससुर जी के द्वारा* *बरातियों के भोजन में तेज दस्त की दवा मिला दी गई। फिर क्या था साहब.. खाना खाते ही बारातियों के चेहरे की मुस्कान गायब और कदम खेतों की और दौड़ पड़े । कोई पानी की बोतल लेकर भागता दिखा,तो कोई शौचालय की तलाश में *इधर-उधर दौड़ता नजर आया। शादी का पंडाल कुछ देर के लिए भागम-भाग प्रतियोगिता का मैदान बन गया। ग्रामीणों के अनुसार,देखते ही देखते पूरे समारोह में अफरा-तफरी मच गई और शादी की खुशियां अजीब हालात में बदल गईं। हालांकि,इस घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। कई बारातियों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया गया।*

Leave a Comment