WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

डायल 112 ने दो लापता किशोरियों को सुरक्षित बचाया, परिजनों के चेहरे पर लौटी मुस्कान

चोपन पुलिस की तत्परता: डायल 112 ने दो लापता किशोरियों को सुरक्षित बचाया, परिजनों के चेहरे पर लौटी मुस्कान

 

रिपोर्ट सत्यदेव पांडे बीएमएफ ब्यूरो चीफ सोनभद्र

 

चोपन (सोनभद्र)।

सोनभद्र जनपद की चोपन पुलिस और डायल 112 (PRB) की मुस्तैदी से एक बड़ा अनहोना हादसा टल गया। गश्त के दौरान पीआरबी जवानों की सूझबूझ से दो लापता नाबालिग स्कूली छात्राओं को सकुशल बरामद कर उनके परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस के इस सराहनीय कार्य की क्षेत्र में जमकर प्रशंसा हो रही है।

संदिग्ध परिस्थितियों में दिखीं छात्राएं

मिली जानकारी के अनुसार, चोपन पुलिस की पीआरबी संख्या 1070 अपने निर्धारित रूट पर गश्त करते हुए बग्घानाला की तरफ जा रही थी। रात लगभग 1:00 बजे के आसपास, पीआरबी जवानों की नजर विश्वनाथ ढाबा के समीप संदिग्ध परिस्थितियों में खड़ी दो नाबालिग लड़कियों पर पड़ी। दोनों किशोरियां स्कूल यूनिफॉर्म में थीं और उनके पास बैग भी थे।

जवानों की सूझबूझ और थाना प्रभारी का निर्देश

माहौल संदिग्ध देखकर पीआरबी पर तैनात मुख्य आरक्षी (दीवान) नागेंद्र कुमार पटेल और आरक्षी सुनील कुमार गोंड तुरंत मौके पर पहुंचे और बच्चियों से पूछताछ शुरू की। शुरुआत में दोनों किशोरियां कुछ भी बताने से कतरा रही थीं और डरी हुई थीं। जवानों ने भांप लिया कि मामला गंभीर है। उन्होंने तुरंत इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी चोपन थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्रा को दी।

थाना प्रभारी के निर्देश पर दोनों बच्चियों को सुरक्षा के साथ तत्काल चोपन थाने लाया गया।

चोपन थाने में जब महिला पुलिसकर्मियों और अधिकारियों ने बच्चियों को विश्वास में लेकर प्यार से पूछताछ की, तो परतें खुलीं। पता चला कि दोनों किशोरियां राबर्टसगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली हैं और घर से लापता थीं। परिजनों द्वारा राबर्टसगंज कोतवाली में पहले ही उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई जा चुकी थी।

चोपन प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्रा ने बिना वक्त गंवाए इसकी सूचना तत्काल कोतवाली राबर्टसगंज पुलिस को दी। इसके बाद वैधानिक औपचारिकताएं पूरी करते हुए दोनों बच्चियों को राबर्टसगंज पुलिस और उनके परिजनों की देखरेख में सुरक्षित सुपुर्द कर दिया गया।

समय रहते चोपन पुलिस और डायल 112 की सजगता ने इन बच्चियों के साथ होने वाली किसी भी संभावित अनहोनी या बड़ी घटना को नाकाम कर दिया। इस सफलता पर स्थानीय नागरिकों ने पुलिस टीम की पीठ थपथपाई है।

Leave a Comment