एटा में मई 2026 में होगा ऐतिहासिक महासम्मेलन, ‘अखंड पत्रकारिता दिवस’ की परंपरा की शुरुआत करेगा भारतीय मीडिया फाउंडेशन

*एटा में मई 2026 में होगा ऐतिहासिक महासम्मेलन, ‘अखंड पत्रकारिता दिवस’ की परंपरा की शुरुआत करेगा भारतीय मीडिया फाउंडेशन*

 

नई दिल्लीः

भारतीय मीडिया फाउंडेशन (नेशनल) कोर कमेटी के तत्वावधान में मई 2026 में जिला एटा एक ऐतिहासिक क्षण का गवाह बनेगा। यहां विशाल पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस महासम्मेलन में पहली बार ‘अखंड पत्रकारिता दिवस’ मनाने की परंपरा की शुरुआत होगी।

 

भारतीय मीडिया फाउंडेशन (नेशनल) कोर कमेटी के संस्थापक एवं इंटरनेशनल मीडिया आर्मी के मुख्य संयोजक एके बिंदुसार ने इस महासम्मेलन को ऐतिहासिक बताते हुए तैयारियों को लेकर सभी मीडिया अधिकारियों एवं पदाधिकारियों को विशेष निर्देश जारी किए हैं।

 

उन्होंने कहा, “यह सिर्फ एक सम्मेलन नहीं, बल्कि एक ‘ऐतिहासिक मिलन’ होगा। एटा की धरती से अखंड पत्रकारिता दिवस की जो परंपरा शुरू होगी, उसे हर वर्ष देशभर के पत्रकार गर्व से मनाएंगे। यह पत्रकारिता की एकता, निष्ठा और सामाजिक सरोकारों के प्रति अटूट संकल्प का प्रतीक बनेगा।”

 

*महासम्मेलन की मुख्य बातें:*

 

– *आयोजक*: भारतीय मीडिया फाउंडेशन (नेशनल) कोर कमेटी

– *मुख्य घोषणा*: ‘अखंड पत्रकारिता दिवस’ की वार्षिक परंपरा का शुभारंभ

– *उद्देश्य*: पत्रकारों और सामाजिक कार्यकर्ताओं को एक मंच पर लाकर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को और सशक्त बनाना

– *सम्मान*: कार्यक्रम के दौरान पत्र का रूप सामाजिक कार्यकर्ता उत्कृष्ट राजनेता, अभिनेता, अधिवक्ता, शिक्षक, चिकित्सक, उत्कृष्ट कार्य करने वाले राष्ट्र रक्षको का सम्मान किया जाएगा।

 

 

एके बिंदुसार ने सभी पदाधिकारियों से इस महासम्मेलन को सफल बनाने के लिए जमीनी स्तर पर जुटने का आह्वान किया है। उम्मीद है कि इस आयोजन में देशभर से हजारों पत्रकार और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल होंगे, जिससे एटा का यह महासम्मेलन पत्रकारिता के इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ेगा।

Leave a Comment