एटा थाना बागवाला में होमगार्ड भूदेव सिंह की सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई
एटा। थाना बागवाला में लंबे समय तक ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ सेवा देने वाले होमगार्ड श्री भूदेव सिंह के सेवा निवृत्त होने पर थाना परिसर में भावभीना विदाई समारोह आयोजित किया गया।
इस अवसर पर बागवाला प्रभारी निरीक्षक ओम प्रकाश सिंह सहित थाना स्टाफ एवं अन्य कर्मचारियों ने श्री भूदेव सिंह के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल एवं सुखमय भविष्य की कामना की।
समारोह बड़े उल्लास एवं सम्मान के साथ संपन्न हुआ, जहां सभी ने उन्हें फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया तथा उनके स्वस्थ एवं खुशहाल जीवन की शुभकामनाएं दीं।
थाना बागवाला परिवार द्वारा कहा गया कि श्री भूदेव सिंह ने अपनी सेवा अवधि में पूरी निष्ठा एवं अनुशासन के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया, जो सदैव






