*स्वर्णिम वर्षायोग महामहोत्सव स्थापना समारोह का श्रद्धा-भक्ति के साथ शुभारंभ, उमड़ी गुरु भक्तों की भीड़*
*चौ अभिनंदन जैन नंदू*
*इटावा। श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर, लालपुरा में गणाचार्य आचार्य श्री 108 विराग सागर महाराज जी के परम शिष्य पूज्य मुनि श्री 108 विशल्य सागर महाराज जी ससंघ के सानिध्य में स्वर्णिम वर्षायोग महामहोत्सव स्थापना समारोह का श्रद्धा एवं भक्ति के साथ शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ चित्र अनावरण, दीप प्रज्ज्वलन एवं मंगलाचरण से हुआ तथा प्रतिष्ठाचार्य संजय जैन शास्त्री ने विधि-विधान से स्थापना संपन्न कराई। ध्वजारोहण, चरण प्रक्षालन, शास्त्र भेंट एवं विभिन्न कलशों के सौभाग्य का लाभ बंटी बनारस, वीरेंद्र जैन, मंजूलता जैन, दिलीप जैन, राकेश जैन, राजेश कुमार, अनूप कुमार, राहुल जैन अहिंसा, भूपेंद्र जैन वैध एवं तेजपाल जैन सहित अनेक श्रद्धालुओं को प्राप्त हुआ। अपने प्रवचन में मुनि श्री ने चातुर्मास को आत्मचिंतन, तप, संयम एवं धर्म साधना का श्रेष्ठ अवसर बताया। समारोह में भिंड, कोलकाता, पोरसा, कानपुर, लखनऊ सहित विभिन्न नगरों से आए गुरु भक्तों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर जैन समाज अध्यक्ष संजू जैन ठेकेदार, विवेक जैन, पूरन जैन, दिलीप जैन, रीतेश जैन, पीयूष जैन, सोनू जैन, सौरभ पोद्दार, चीता जैन, वैभव जैन, पारस जैन सहित चातुर्मास समिति के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं सुंदर युवा मंच,सुंदर सागर लोकसभा महिला मंडल की सदस्याएं उपस्थित रहीं।*








