WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

फर्जी पुलिस अफसर का दबदबा,गिरफ्तार राहुल पाल का महिला सीओ के साथ केक काटते हुए वीडियो वायरलBMFNEWS

*फर्जी पुलिस अफसर का दबदबा,गिरफ्तार राहुल पाल का महिला सीओ के साथ केक काटते हुए वीडियो वायरल*

 

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ में फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर रंगदारी वसूलने के आरोप में गिरफ्तार राहुल पाल की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विवाद खड़ा हो गया है।शनिवार को ब्रह्मपुरी थाना पुलिस ने टीपी नगर के मोहकमपुर स्थित कार्यालय पर छापा मारकर राहुल पाल और उसके साथी आकाश को गिरफ्तार किया था,जबकि दो साथी फिलहाल फरार हैं।आरोपी खुद को पुलिसकर्मी और पत्रकार बताकर हनी ट्रैप के जरिए लोगों को ब्लैकमेल करते थे।अब राहुल का पुलिसकर्मियों और महिला पुलिस क्षेत्राधिकारी की मौजूदगी में केक काटते हुए वीडियो सामने आने से सवाल उठ रहे हैं।

 

*वायरल वीडियो और तस्वीरों से मचा हड़कंप*

 

सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों और वीडियो में राहुल पाल पुलिसकर्मियों के साथ केक काटता हुआ दिख रहा है।सबसे अधिक चर्चा उस वीडियो की है,जिसमें राहुल एक महिला पुलिस क्षेत्राधिकारी की मौजूदगी में केक काट रहा है।इन तस्वीरों की तारीख और परिस्थितियों की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

 

*ब्लैकमेलिंग और हनी ट्रैप का खेल*

 

पुलिस के मुताबिक आरोपी पहले लोगों से लड़की बनकर संपर्क करते थे और उन्हें हनी ट्रैप में फंसाते थे,इसके बाद खुद को पुलिस अफसर या पत्रकार बताकर एनकाउंटर और जेल भेजने की धमकी देकर मोटी रकम वसूलते थे।नीरज नाम के पीड़ित से भी दो लाख रुपये की मांग की गई थी।

 

*पुलिस की कार्रवाई*

 

नीरज की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने राहुल और आकाश को गिरफ्तार किया, जबकि दो साथी फरार हैं।एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने फर्जी पुलिस चौकी चलाने के दावे को खारिज कर दिया है। वायरल तस्वीरों और वीडियो की सत्यता को लेकर पुलिस की तरफ से फिलहाल कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

Ronda Faulk
Author: Ronda Faulk

Leave a Comment