WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

गिरिडीह जिला चेम्बर ऑफ कॉमर्स ने कार्यक्रम कर मंत्री सुदिव्य कुमार का जताया आभार

अमित अग्रवाल गिरिडीह झारखंड

गिरिडीह जिला चेम्बर ऑफ कॉमर्स ने कार्यक्रम कर मंत्री सुदिव्य कुमार का जताया आभार

झारखंड के 7 लाख अनाधिकृत तरीके से निर्मित भवनों को नियमित करने का प्रस्ताव को बुधवार को राज्य कैबिनेट ने मंजूरी दी।

मंत्री का योगदान:
इस ऐतिहासिक निर्णय को अमलीजामा पहनाने में माननीय नगर विकास एवं आवास मंत्री श्री सुदिव्य कुमार जी का विशेष योगदान रहा है। उनके उदार दृष्टिकोण के कारण ही झारखंड की जनता को यह बड़ी राहत मिली है।

*गिरिडीह चेंबर ऑफ कॉमर्स ने व्यक्त किया आभार:*
इस जनहितकारी निर्णय का स्वागत करते हुए आज गिरिडीह जिला चेंबर ऑफ कॉमर्स के एक प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री श्री सुदिव्य कुमार के उनके आवासीय कार्यालय में मुलाकात की। सदस्यों ने मंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया और इस ऐतिहासिक कदम के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

चेंबर के महासचिव प्रमोद कुमार
ने अपने संबोधन में सरकार की सराहना करते हुए कहा कि जहाँ देश के कई हिस्सों में अनधिकृत निर्माणों को ध्वस्त किया जा रहा है, वहीं झारखंड सरकार ने जनता के हितों को प्राथमिकता दी है।

माननीय मंत्री की अपील:
इस अवसर पर श्री सुदिव्य कुमार ने कहा कि झारखंड सरकार की नीतियां सदैव जन-कल्याण के लिए समर्पित हैं। उन्होंने जनता से अपील की कि वे इस नई नीति का लाभ उठाएं और अपने भवनों को वैध कराकर निश्चिंत हों।
आज के इस आभार कार्यक्रम में गिरिडीह जिला चेंबर ऑफ़ कॉमर्स के महासचिव प्रमोद कुमार, सह सचिव निर्मल विश्वकर्मा, कार्यकारिणी सदस्य प्रवीण बगड़िया, सुनील मोदी, नीलकमल भारतीय, अभिषेक बागड़िया, दिनेश खेतान, मो० अफरोज, मो० अफ़ज़ल, संजय बगड़िया, गोपाल बगड़िया, आयुष बगड़िया, एवं दर्जनों अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Shakeer Akhtar
Author: Shakeer Akhtar

Leave a Comment