WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

आगरा श्रद्धा और उल्लास के साथ सजा स्वामी पुरसनाराम साहिब मेले का प्रथम दिवस, भव्य शोभायात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, रिपोर्ट शंकर देव तिवारी

*आगरा श्रद्धा और उल्लास के साथ सजा स्वामी पुरसनाराम साहिब मेले का प्रथम दिवस, भव्य शोभायात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब*

 

आगरा। शाहगंज क्षेत्र स्थित साध मोहल्ला में पूज्य स्वामी पुरसनाराम साहिब के दो दिवसीय मेले के प्रथम दिवस शनिवार,18 अप्रैल 2026 को श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला, सुबह से ही क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूबा नजर आया, जहां हजारों श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रात, हवन-यज्ञ के साथ हुआ। जिसे पंडित भूपेंद्र महाराज जी ने विधि-विधान के साथ संपन्न कराया। मंत्रोच्चार और आहुतियों के साथ वातावरण पूरी तरह आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत हो गया। इसके पश्चात ध्वजारोहण कर मेले का विधिवत आगाज किया गया। ठीक 10 बजे भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जिसने भोगीपुरा, रुई की मंडी और शाहगंज क्षेत्र का भ्रमण करते हुए पुन: दरबार में समापन किया। शोभायात्रा के दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया तथा अनेको प्रकार के आहार वितरित कर गुरु भक्ति का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया गया।

शोभायात्रा में सिंधी शहनाई और बैंड-बाजों की मधुर धुनों के साथ डीजे पर बजते सिंधी गीतों ने ऐसा समां बांधा कि हजारों अनुयायी झूमते-नाचते नजर आए, देश के हर कोने से आये श्रद्धालुओं की आस्था और उत्साह ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया, जहां हर कोई अपने गुरु के प्रति श्रद्धा में लीन दिखाई दिया,

दोपहर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। सायंकाल सत्संग संध्या में भजन-कीर्तन और प्रवचनों के माध्यम से श्रद्धालु भावविभोर हो उठे, रात्रि भंडारे के साथ कार्यक्रम देर तक चलता रहा। इस आयोजन का संयोजन पूज्य सिंधी जनरल पंचायत एवं सिंधी युवा मंच, शाहगंज द्वारा किया जा रहा है। कार्यक्रम के सफल संचालन में गुरमुख दास, किशोर कुमार, साध तुलसीदास (सुपुत्र साध रतुराम साहिब) सहित समस्त साध संगत का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर साध तुलसीदास, गुरमुख दास, गुरु सेवक श्याम भोजवानी,हेमंत भोजवानी,नरेश लखवानी, हरीश टहल्यानी,लक्मण कल्याणी,रोहित जारानी,तरुन खेमानी,भारत लालवानी,विजय खूबचंदानी, गुलशन, वाशु,पवन,दौलत, कैलाश, विक्की,मनीष,सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Leave a Comment