हिमाचल प्रदेश के जंगलों में आग लगने का सिलसिला जारी, रिपोर्ट जी आर भारद्वाज

जी आर भारद्वाज वरिष्ठ पत्रकार।कसौली के डगशाई जंगल मे लगी बढ़ती गर्मी और चिलचिलाती धूप के बीच हिमाचल प्रदेश के जंगलों में आग लगने का सिलसिला जारी है. ताजा मामला कुम्हारहट्टी के समीप डगशाई के जंगलों का है。डगशाई के घने जंगलों में अचानक भड़की इस आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया.आसपास के इलाकों में धुएं की मोटी चादर छा गई है, जिससे स्थानीय लोगों और वन्यजीवों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग (Fire Brigade) की टीम तुरंत हरकत में आई. फायर ब्रिगेड के जवान मौके पर मौजूद हैं और लगातार आग पर काबू पाने की जद्दोजहद कर रहे हैं। आग रिहायशी इलाकों और ऐतिहासिक डगशाई कैंट एरिया तक न पहुंचे, इसके लिए युद्ध स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। प्रशासन ने स्थानीय लोगों और पर्यटकों से अपील की है कि वे जंगलों की तरफ न जाएं और सूखी घास या पत्थरों के पास कोई भी ज्वलनशील पदार्थ न छोड़े। आग लगने के वास्तविक कारणों की फिलहाल जांच की जा रही है।

Leave a Comment