WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

सेवा , सुरक्षा और संस्कार के भाव को आत्मसात करके बजरंग दल का शौर्य प्रशिक्षण प्राप्त संकल्पित युवा देश और धर्म की रक्षा करेंगे: शिवांग गुप्ता, रिपोर्ट सचिन गुप्ता

*सेवा , सुरक्षा और संस्कार के भाव को आत्मसात करके बजरंग दल का शौर्य प्रशिक्षण प्राप्त संकल्पित युवा देश और धर्म की रक्षा करेंगे: शिवांग गुप्ता*

 

*हिंदुत्व की विचारधारा को जनपद में गति प्रदान करने के लिए 14 बजरंग दल कार्यकर्ता सात दिवसीय प्रांतीय शौर्य प्रशिक्षण वर्ग में सम्मिलित होने के लिए हुए रवाना*

 

रवि शेरेटन होटल स्थित अर्बन ठेका रेस्टोरेंट पर सात दिवसीय बजरंग दल प्रांतीय शौर्य प्रशिक्षण वर्ग के लिए बजरंग दल कार्यकर्ताओं का एकत्रीकरण हुआ। सुधाकर गुप्ता जिला अध्यक्ष, अभिनव मिश्रा जिला उपाध्यक्ष, मुकेश राठौर जिला मंत्री, राजेश चौहान सहमंत्री, अनुभव गुप्ता सहमंत्री विश्व हिंदू परिषद् ने बजरंग दल कार्यकर्ताओं को तिलक लगाकर, पुष्प माला व पटका पहनाया। इस अवसर पर शिवांग गुप्ता जिला उपाध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद् ने बताया विश्व हिंदू परिषद के युवा संगठन बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने हेतु देश भर में सात दिवसीय प्रांतीय शौर्य प्रशिक्षण वर्ग मई जून माह में आयोजित किए जाते हैं। ब्रज प्रांत का प्रांतीय शौर्य प्रशिक्षण वर्ग दिनांक 23 मई से 31 मई तक एस बी आर एल एकेडमी मैनपुरी में आयोजित किया जाएगा।

जिसमें जिला संयोजक बजरंग दल आकाश गुप्ता के नेतृत्व में यश कुलश्रेष्ठ, रोहित कुमार ,आकाश कुमार, अनुराग वशिष्ठ, सौरभ कुमार, प्रतीक दुबे ,हिरदेश मिश्रा, सुकांत बघेल, नितिन गुप्ता, अनुज, दिव्यम चौहान, आर्यन, सौरभ सोलंकी ,सुकांत गोस्वामी सहित 14 बजरंग दल कार्यकर्ता प्रशिक्षण हेतु शिक्षार्थी बनकर एवं सिद्धार्थ भदोरिया ,अंकित बघेल व्यवस्था हेतु तथा हिंदुत्व की विचारधारा को जनपद में गति प्रदान करने के लिए प्रांतीय शौर्य प्रशिक्षण वर्ग में सम्मिलित रहेंगे। सेवा,सुरक्षा और संस्कार के भाव को आत्मसात करके बजरंग दल का शौर्य प्रशिक्षण प्राप्त संकल्पित युवा देश और धर्म की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। सुधाकर गुप्ता जिलाध्यक्ष व अभिनव मिश्रा जिला उपाध्यक्ष ने भी अत्यंत उत्साह और राष्ट्रभक्ति के माहौल में अपने विचार रखते हुए सभी बजरंग दल कार्यकर्ताओं को बस के माध्यम से मैनपुरी के लिए रवाना किया।

Leave a Comment