एटा बिग ब्रेकिंग…
श्रावण के पहले सोमवार पर एटा के कैलाश मंदिर पर उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं के बीच एटा के डीएम-एसएसपी भी पहुंचे शिवालय…प्राचीन कैलाश मंदिर में पूजा अर्चना की…
दोनों अधिकारियों ने सुरक्षा और व्यवस्थाओं का लिया जायजा।
डी एम, एस एस पी ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा को बताया सर्वोच्च प्राथमिकता। चप्पे चप्पे पर हो रही सी सी टी वी कैमरों से निगरानी…
मंदिर परिसर, बैरिकेडिंग, पार्किंग, पेयजल, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और दर्शन मार्ग का किया गहन निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश।
एस एस पी डॉ. इला मारन ने पुलिस को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश, भीड़ प्रबंधन और रूट डायवर्जन का कड़ाई से पालन कराने पर जोर।
डीएम अरविन्द सिंह बोले कांवड़ यात्रा आस्था का महापर्व है श्रद्धालुओं को हर हाल में सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित दर्शन कराना प्रशासन की पहली जिम्मेदारी…
एटा प्रशासन पूरी तरह अलर्ट, शिवभक्तों की सुरक्षा और सुविधा के लिए हर मोर्चे पर मुस्तैद…








